बैगा की तरह पठारी पिछड़ी आदिवासी जनजाति के लिए भी विशेष सरकारी योजना बनाई जाए...

ग्राम-ददरी, पोस्ट-निर्गुटी, थाना+तहसील-कुसमी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अंगत कुमार परस्ते पठारी जाति के बारे में बता रहे हैं कि पठारी जाति भीख मांगने वाली जाति है| ये मध्यप्रदेश में कम जनसँख्या में है| ये आदिवासी है और बड़ादेव के पुजारी है और ये गोंडो के यहाँ पूजापाठ और भीख मांगने के लिए जाते है| इस जाति के लोगो के जगह जमीन नहीं है बहुत गरीब लोग है इनके समाज में बहुत पढ़े लिखे लोग है लेकिन सरकार इनको नौकरी नहीं दे रही है तो इनका कहना है कि जिस तरह बैगा जाति के लिए प्रोजेक्ट है वैसा ही पठारी प्रोजेक्ट हो और उस प्रोजेक्ट के आधार पर सरकार सर्वे कराकर पठारी बच्चो को नौकरी दे ऐसा इनका अनुरोध है| कृपया सभी साथी S.D.M.@9425920720 से बात करें. अंगत@9669983784

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: ANGAT KUMAR PARASTE

आदिवासी नाम उदय को जागृत करबो रे...आदिवासी जागृति गीत

ग्राम-चारपानी, विकासखंड-अमरपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से हिन्दुलाल परस्ते एक आदिवासी उदय प्रेरणा गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय हमतो जागृति करबो यार-
आदिवासी नाम उदय को जागृति करबो रे-
आदिवासी पिछड़ी जाति आज कहने वाले-
भैया आज कहने वाले-
आज के क्षण कर चलो न भाई-
सबको जागृत करना है-
हम तो जागृत करबो यार...

Posted on: Dec 24, 2016. Tags: HINDULAL PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

impact: Our water problem got solved day after recording on CGnet Swara...

ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार परस्ते पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 29/10/2016 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में उनके गाँव में पानी की समस्या के बारे में सन्देश रिकार्ड किये थे जिस पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा संबधित अधिकारियो को फोन कर के दबाव बनाया गया जिससे दूसरे ही दिन जान स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनके गाँव में आए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके बोर की समस्या का समाधान कर दिए। इस मदद के लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद् दे रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे ऐसे ही आगे भी ग्रामीण लोगों की मदद करते रहें । कृष्ण कुमार परस्ते@9589874134

Posted on: Dec 01, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER WATER

खोजत आबे मोला पूछत आबे वो...छत्तीसगढ़ी लोक गीत

ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगवान् सिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहें हैं:
खोजत आबे मोला पूछत आबे वो-
रैथों नवागांव सज्जन्खार मा-
नाम भगवान् सिंह मरकाम वो-
कुकदुर लखनपुर तिर मा हवे सज्जनखार वो-
घुमत आहू मैं हा पोलमी के बाजार वो-
मोर बर तैहा मया करथस-
तोर बर मोला प्यार वो-
रैथों नवागांव सज्जन्खार मा-
कुकदुर मा पूछबे तैहा मोरे पता वो-
रेंगत आ जाबे धरके रास्ता ला वो-
निलगिरी सैगोन के लगे हे प्लाट वो-
आघू में परही मोर घर के द्वार वो-
अंगना मा लगे हवै आमा अउ जांम वो...

Posted on: Nov 29, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

हाये हाय रेजा तन भी न यार...आदिवासी करमा गीत

ग्राम-नारायणी, पोस्ट-टिकरीपिपरी, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से रूपसिंह परस्ते एक आदिवासी करमा गीत गा रहे हैं:
हा हा हे ये हाय रेजा तन भी न यार-
यह छुपकर सोला रो रेजा तन भी न रे-
कपडा काये सुन सोतया निश्चिन बोला मोरे भैया-
जिस दिना को भाई मोर योसी-
ढाक के जाऊं तो लेजा तन भी न यार...

Posted on: May 12, 2016. Tags: RUP SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »