न कभी गाँधी मरता है, न कभी राम...कविता -
कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई आज के हालात में धर्म से सम्बंधित एक कविता सुना रहे है:
राजनीति की आंच में-
झुलसता लोकतंत्र-
न कभी गाँधी मरता है-
न कभी राम-
बस मेरा शहर-
यूँ ही जलता है-
कल ही मैंने धर्म को मारा था-
पर ये क्या-
कमबख्त आज फिर पैदा हो गया-
कल ही मैंने राख बटोरी थी
पर ये क्या-
आज फिर मेरा घर जल गया-
ये आग भी बड़ी जालिम है-
जरा सी आंच में ही-
भड़क जाती है-
धुंआ कहीं और उठता है-
और दुनिया मेरी उजडती है-
लोकतंत्र भी बड़ा अभागा है-
महान होकर भी-
महान नहीं बन पाता-
मुक्त होकर भी-
दासता का जीवन बिताता...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार...
ग्राम-सेंवार, थाना-चकरभांटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की साथी रुक्मणी यादव एक कविता सुना रही है:
हमारा पता, राज सत्ता-
गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार-
घर के कोने में नहीं रहेंगे, राज करने से नहीं डरेंगे-
बनाएं एक नया सत्ता, बचा सत्ता से राज सत्ता-
महिला सरपंच बन रही हैं, राजनीति सुधर रही है-
वोट हमारा राज हमारा-
विकास का नया पता, आधी नारी आधी सत्ता-
महिलाओं का सही जेवर, सम्मान का पूरा अवसर-
घर घर में हैं कस्तूरबा जी, कैसे ढूंढें गांधी जी-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: Rukmini Yadav SONG VICTIMS REGISTER
10 साल हो गया हम लोगो का विधवा पेंशन नहीं मिलता, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
ग्राम-पंचायत चारामा ,ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सावली बाई कुंजाम, कुमारी बाई बता रहे हैं कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है जबकि उनके पतियों का स्वर्गवास होने को 5-10 साल हो गया है| उनके लिए उन्होंने सरपंच,सचिव के पास कई बार आवेदन किये हैं, पर वो काम हो जायेगा कहकर भगा देते हैं,तो उनका कहना है, कि सरकार का योजनायें सभी के लिए है जो हमें भी मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच @7879567764, सचिव @9098150009, C.E.O.@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7746952402.
Posted on: Jan 19, 2018. Tags: SAWALI BAI KUNJAM KMARI BAI SONG VICTIMS REGISTER
हम सब लोगो की उम्र 60 साल से ऊपर है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा, कृपया मदद करें...
ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजू, लकमाराम, लक्ष्मीनार जो बता रहे है कि उनको वृदा पेंशन नहीं मिल रहा है और उन सब लोगो की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोल बोलकर टाल रहे है लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिले इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर वृदा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव शंकरलाल कश्यप@8129492032, सहायक रोजगार सचिव@7587307286, C.E.O.@9669577888. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407752660.
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: RAJU LAKMARAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
राजिस्थानी रानुलम तेलंगाना बंजारुलम...तेलुगु गीत -
ग्राम-इन्डेगुडा, मंडल-अस्पपारामंडल, जिला-भद्रारिकोतुडूम (तेलंगाना) से मुकमल ईश्वरराव तेलुगु भाषा में एक गीत सुना रहे है:
रजिस्थानी रानुलम तेलंगाना बंजारुलम-
आडू तामो आटा की पाडू तामो पाटा-
उकुकू मुकेरू तिचेन्द्र मामोडू-
चौलाकू कमलालू तिचिंद ले-
आनंद में माकू आनंद में...
