रिरीलोयो रिला रेला ले...माडिया गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी एक माडिया गीत सुना रही है:
रिरीलोयो रिला रेला ले-
देवन एलोय एलोय आलय आलय-
दीरेन दीरेन दाकड़ एलोय-
जमने दाकड़ चिरो चिरो कुरे-
आ चिरो कुरे एलो एलो देवान-
धीरे धीरे दाकड़ एलो-
रिरीलोयो रिला रेला ले...CS
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG MALI CHAETU KALMUTI
आदिवासी इलाको में गर्मी के दिनों में ज्यादातर शीतल पेज पीते है, उससे शरीर में ठंडक बनी रहती है ...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से तारा बाई मडावी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में संबती दुग्गा को बता रही है कि आदिवासी इलाकों में खासकर गर्मी के समय शीतल पेज का सेवन ज्यादा करते है इसे बनाने के लिए चावल को पीसते है एक दिन पानी में डालकर भिगाते है दूसरे दिन उबालते है फिर फिर इसे एक-एक रोज पीते हैं इसे पीने से गर्मी शांत होता है शारीर में फुर्ती रहता है इसलिए गर्मी के दिनों में इसे जरुर पीना चाहिए |...CS
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOOD TARA BAI MADAVI
हम स्व सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन चलाती हैं और कोरोना काल में भी आत्मनर्भर हैं...
बाबूराव सेडमाके चौक, नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कविता मडावी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रही है कि इस कोरोना काल में कई मजदूर भाई-बहन पैदल चलते-चलते काम के अभाव में हो गए है पर यहां गाँव की महिलाएं बचत समूह के माध्यम से एक केन्टीन चला रही है खुद आत्म निर्भर है और दूसरों को भी भोजन कराते हैं यह सन्देश दे रहें है की आत्म निर्भर बनने के लिए खुद का काम करना जरुरी है| संपर्क नम्बर @9420637683..CS
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GROUP HELP KAVITA MDAVI SELF STORY WOMAN
मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....
ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
विधवा हूँ, नदी में बाढ़ आने से घर बह गया था, सरकार अगर घर बना दे तो बहुत मदद होगी...
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) वार्ड नंबर 11 से सविता और कमला मंडल बता रहे है एक वर्ष पहले परलकोट नदी में बाढ़ आने से इनका घर बह गया था घर से कुछ सामान नहीं निकाल पाए थे कमला मंडल विधवा हैं 2 बच्चे है अभी झोपडी बनाकर रहते है हादसा के समय सरकारी कर्मचारी आकर घर मिलेगा करके आश्वासन दिए थे लेकिन अभी तक नहीं मिला 15000 रू मिला था घर के लिए कई बार आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके घर दिलवाने में मदद करें| जिला कलेक्टर@07132222001. संपर्क @9404651429 (169128)...CS
