महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा-
कोन हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
कोन हर बीने मोरा चार माहवारी मा-
नौरा हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
नौरी हर बीने मोरा चार माहवारी मा-
महुवारी मा जातेन महुआ बिनेला महुवारी मा...
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा, अब घर आजा हो सजनवा...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा-
महुआ कुचाई गईली आमा बौराई गईली-
लिखी-लिखी पतिया पठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा...
Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के...गीत-
ग्राम पंचायत-बदमी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अस्मिता कुमारी देवांगन और प्रतिमा देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के-
हम बच्चे हिंदुस्तान के, हम बच्चे हिंदुस्तान के-
हम इस मिट्टी के अंकुर हैं-
उसकी शान निराली है-
उसके खेत में सोना है, बागो में हरियाली है-
धन दौलत से ज्यादा ऊँचे रिश्ते, माँ, संतान...
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI PRATIMA DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
दिल में रखना याद हमारी, मेहरबानी आपकी...विदाई गीत-
ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पा देवांगन एक विदाई गीत सुना रही हैं :
दिल में रखना याद हमारी, मेहरबानी आपकी-
जाते-जाते सुनते जाना, एक निसानी प्यार की-
हम तो इसको दिल कहा है, करदानी आपकी-
अगर कही भी आप रहेंगे, जिंदगी में खुश रहेंगे-
दिल में रखना याद हमारी, मेहरबानी आपकी...
Posted on: Feb 21, 2019. Tags: CG ODGI PUSHPA DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, जो पहाड़ो और वनों से सुशोभित है..
ग्राम-गढ़बासला, पोस्ट-संबलपुर, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर देवान अपने इलाके की ऐतिहासिक जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं, गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, उसके उत्तर पूर्व में साल वृक्षो का घना जंगल है, दक्षिण में विशाल पहाड़ स्थित है, किनारे एक बड़ा तालाब है, जो कमल के फूल और विभिन्न प्रकार की पक्षियों से सुसोभित होता था, अब मछली पालन के कारण स्थिति बदल चुकी है, गाँव में बड़े-बड़े पत्थरो के देवी देवताओं की मूर्ति थी, जिसे मूर्ति संग्रहालय जगदलपुर में रखा गया है, अभी भी वहां पर कई ऐतिहासिक परिदृश्य देखे जा सकते हैं...
