Impact : लॉकडाउन में भोजन की समस्या हो रही थी, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...

बाबूलाल नेटी के साथ पोड़ीखुर्द, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले नीलसिंह जी बता रहे हैं, वह जिला-रंगारेड्डी (तेलंगाना) में लॉकडाउन में फंसे हुए है, जिसके कारण लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या हो रही थी, तो उन्होंने मदद के लिए सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया |जिसके दो दिन बाद राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर-नीलसिंह@7898022088. (164978) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT NEELSINGH TELANGANA

हमें निःशुल्क भोजन और गाँव में काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते...

ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से सरोज देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, वे बता रही हैं कि वह लॉकडाउन में हरियाणा में फंस गई थीं खाने को कुछ नहीं था एकाध दिन के लिए तो लोगों ने मदद की फिर बड़ी मुश्किल से पैदल चलकर 8 दिनों में 1000 किलोमीटर की दुरी तय करके उत्तरप्रदेश पहुंचे फिर पुलिस ने गाँव पहुंचाया | हाथ पाँव फूल गए, पैर में छाले पड़ गए | सरकार ने 1000 रू देने का वादा किया था वह भी नहीं दिया है हम चाहते हैं कि हमें निःशुल्क भोजन और काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते : सी.ई.ओ@9407803480.सरोज देवी@9335982494. (169739) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: REWA MP PROBLEM CORONA SAROJ DEVI

हम 30 लोग बाहर से वापस लौटे हैं एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...

ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राधा देवी आदिवासी बता रही है हम लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्य में गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा आते समय का किराया भाड़ा अपने खुद का पैसे लगायें जब कि शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला हम लोग इस गाँव के लगभग 30 लोग है जो प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहात काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@8349764124 RK

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RADHA DEVI ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

लोतह जेक हनमा नवा पिया हाय रे नवा पिया ऐ हो नवा पिया....कोरोना पर गोंडी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सैते दुग्गा कोरोना महामारी को लेकर एक गोंडी गीत सुना रही है:
लोतह जेक हनमा नवा पिया-
हाय रे नवा पिया,ऐ हो नवा पिया-
लोतह पसियतेके बिडाते उदकी ने-
बोने हेरे केयमा नवा पिया-
लोतह जेके हनमा नवा पिया CS

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA GONDI SONG MADIA SAITE DUGGA

मैं लॉकडाउन से घर आया हूँ मेरे पास राशन भी नहीं है, काम भी नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चतेनी, पोस्ट-हरदौली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश चितानी कोल बता रहे है कि वे लॉकडाउन में सूरत से पैदल आ रहे थे उसमे उनको बहुत परेशानी हुई रास्ते में उनको पुलिस ने पकड लिया था और 2 दिन तक रखा उसके बाद वहां से अपने घर भूखे प्यासे 8 दिन तक पैदल चलकर आये उनके पास एक रूपये भी पैसे नहीं है | 2 महीने से अपने घर में बैठे है उनके पास कोई काम नहीं है | राशन में सिर्फ चावल 5 किलो देते है बाकि दाल, तेल, नमक, सब्जी चाहिए | तो उनकी मांग कि राशन दीजिये या काम दीजिये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन और काम दिलवाने में मदद करें : S.D.M@9754859545, संपर्क नम्बर@7485961830.

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: CHITANI KOL CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »