गाँव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को दूर दुसरे गाँव जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-इरावेंडी, ब्लॉक-भुर्गमपाड़, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टी बीम्मा बता रहे हैं कि बच्चो को पढाई के लिये दूर जाना पढता है, गाँव बसे 15 साल हो चुके हैं और आज भी गाँव में स्कूल नहीं बना है जिसे परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735. संपर्क नंबर@9701418312.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायत-मल्लालमडगु, तहसील-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोत्तागूदेम (तेलंगाना) से कुर्सम रमेश बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ से आकर 30 परिवार यहाँ 15 साल से निवास कर रहे हैं 5 एकड़ जमीन काटकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन भूमि पट्टा नहीं हैं जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है फारेस्ट अधिकारी बहुत परेशान कर रहे हैं अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट सभी साथियों को अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@8465935162.

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM

नूनी निमा येन्गा निमा नुनी ...गोंडी गीत :

गाँव-देवैयागुम्पू, पंचायत-कृष्णसागर, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से पोडियम नरेन्द्र अपने साथी से एक गोंडी गीत सुना रहे है:
नूनी निमा येन्गा निमा नुनी
वयाली वय नूनी वया गारा पंडी ने माया वाडा
वयाली वय नूनी वया अले काया आन्र्दा नानो
वयाली वय नानो वया गारा पंडी ने माया वाडा
वयाली वय नूनी वया पलुसू कोला दूरं नूनी
वयाली वय नूनी वया....

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: PODIYAM NARENDRA SONG TELANGANA

अले अले केला रा नूनी...गोंडी गीत

गाँव-देवैयागुम्पू, पंचायत-कृष्णसागर, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से पोडियम नरेन्द्र कुमार एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
अले अले केला रा नूनी वेय पलोड़ी
बाती जन्जम पलोड़ वय
ओ यायो वाय रा नूनी वय
अंदर कर्मा मेलो रा नूनी वय पलोड़ी
बाती जन्जम पलोड़ वय
ओ यायो वाय रा नूनी वय...

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: PODIYAM NARENDRA SONG TELANGANA

Impact : पारा में पानी की समस्या थी हैण्डपंप लग जाने से समस्या दूर हो गयी...

ग्राम-नवलपुर जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दिलीप पांडे बता रहे हैं कि उनके गाँव के ब्राम्हण पारा में हैण्डपंप नहीं था, जिसके कारण पानी की दिक्कत हो रही थी, जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद उनके पारा में हैण्डपंप लग गया है जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Feb 03, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »