लॉकडाउन में काम बंद है, खाने की दिक्कत है, राशन दिलाने में मदद करें-
खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज यादव जो इलाहबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी है, पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, 3 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, काम बंद है, जिससे व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / राकेश यादव@9328160653. (166441)
Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: मेरा इलाज नहीं हो पा रहा था खाने की दिक्कत थी, राशन नहीं था, अब मिल गया है...
ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं, कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और बच्चे बाहर काम करने गये हैं जो लॉक डाउन में फंस गये हैं घर में खाने की भी दिक्कत हो रही थी, राशन नहीं था, उनका कहना हैं कई दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन लॉक डाउन के कारण ईलाज नहीं हो रहा था, फिर सीजीनेट में फोन किया और उसके बाद स्वास्थ्य कर्मी घर आए अब इलाज हो गया है और राशन की मदद भी मिली है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर मिट्ठन देसराज@9960904423.
Posted on: May 05, 2020. Tags: BALAGHAT MP CORONA IMPACT
Impact: सूरत में लॉकडाउन में फंस गये थे, पैसा नहीं था, खाने में समस्या हो रही थी, मदद मिली, धन्यवाद
निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये थे, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका था, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, वे काम करने के लिये वहां आये थे| सीजीनेट में फोन करने के बाद सुनने वाले साथियों की मदद से उन्हें वहां खाने की व्यवस्था हो गयी है, अब उन्हें कोई तकलीफ नही है| वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825.
Posted on: May 05, 2020. Tags: GUJRAT IMPACT STORY NEELGRI ROOPLAL SONG SURAT VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में हैं, परिवार को खाने की समस्या हो रही है...
नयागाँव, गली नं. 5, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से आसमा परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 7 लोग हैं, उनका काम बंद है, उन्होंने जो कमाया था वो पैसे खर्च हो चुके हैं अब उन्हें खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9315652827. 9354286659. (166417)
Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
गोआ में फंसे हैं, काम नहीं, पैसे नहीं, कोई मदद नहीं करता, राशन और घर जाने मदद चाहिए...
रामधनी चौधरी जो जिला बस्ती उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित हैं अपने साथी श्यामसुंदर से बात कर रहे हैं जो मडगांव गोवा में फंसे हैं वे कह रहे हैं 6 महीने पहले गोवा में काम करने गए थे | लॉकडाउन के बाद काम नहीं है पैसे नहीं है कोई मदद नहीं मिल पा रही है वे लोग 4 लोग हैं, वे मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें राशन की और घर वापस जाने की मदद दी जाए | श्यामसुंदर जी का नंबर 9026873462 है | रामधनी चौधरी@9839593380 (166440)
