खुन सरेनाम, केत ला देहिया...भजन गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर पोर्ते एक भजन सुना रहे हैं ये गीत सर्प काटने पर विश निकलने के लिये गया जाता हैं :
खुन सरेनाम, केत ला देहिया-
तोर जो बिख नहीं आये-
तोर जो बिखिया, झारो मै झूरो-
झारी उतारो मै, केतिया के बीख-
नीम हरे ला केत ला देहिया, तोरो जो बिख नही आय...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: AMAR PORTE BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुकाम, नजला का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी का चूर्ण 50 ग्राम, सरसों का तेल 50 ग्राम और गुड़ 100 ग्राम लें| उसके बाद हल्दी, गुड़ और तेल सभी को मिलाकर चने के बराबर छोटी-छोटी गोली बनाकर सुरक्षित रख लें| उसके बाद 2-2 गोली दिन में दो बार सेवन करें| पीने के लिये गर्म पानी का उपयोग करें | भोजन में मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थो का प्रयोग कम करें, नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

संभल-संभल के सीरी, झरथे धरती ऊपर...कविता-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे हैं :
संभल-संभल के सीरी, झरथे धरती ऊपर-
टपकात गिरे पसीना, माथा छूथे छापर-
ध्यान चलत है चारो कोती, छिप गे काम-
छवांगे खेती-
छुगत ले आंखी मा आगे-
पाँव परत है, एती पेती...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कर्मचारियों ने अपने हक की मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन, कंपनी ने लोगो पर लाठी चार्ज कर ली दो लो

लांजीगढ़, जिला-कालाहांडी (उड़ीसा) से गिरधारी पात्रो बता रहे हैं| कालाहांडी में वेदांता कंपनी में जो लोग काम कर रहे थे| उनको कंपनी द्वारा काम का पैसा रोक कर दिया जा रहा था| 2 महीने, 3 महीने, 6 महीने इस तरह से पैसा रोक कर काम कराया जा रहा था| जिससे लोगो को जीवन यापन करने में दिक्कत होती थी| दूसरा वे अपने बच्चो का एडमीशन कंपनी द्वारा चलाये जा रहे स्कूल में चाहते थे| तीसरा स्वास्थ्य सुविधा जो उन्हें मिलनी है, नहीं दिया जा रहा है| इन सभी मांगो को लेकर कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया | जिस पर कंपनी ने पुलिश बल का प्रयोग कर लोगो पर लाठी चार्ज कराया| जिसमे 2 लोगो की मृत्यु हो गई| गिरधारी पात्रो@9040123500.

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: GIRDHARI PATRO KALAHANDI ODISHA SONG VICTIMS REGISTER

सुनले बापू ये पैगाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
सुनले बापू ये पैगाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम-
चिट्ठी सबकी, सब में लिखता-
तुझको राम-राम-
सुनले बापू ये पैगाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »