राम चले वन को माता हम भी चले जायेंगे...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे हैं :
राम चले वन को माता हम भी चले जायेंगे-
भूख लगेगा बेटा तो खाना कैसे पायेंगे-
पैर नंगे, फल-फूल खाते चले जायेंगें-
राम चले वन को माता हम भी चले जायेंगे-
प्यास लगेगा बेटा तो पानी कहां पाओगे...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा गठिया वात की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं |
1. रात को एक गिलास दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पीना है| इसका उपयोग सप्ताह दो दिन करने से लाभ हो सकता है|
2. सोंठ का चूर्ण एक चम्मच एक गिलास पानी में डालकर काढ़ा बना लेना है, और सुबह शाम सेवन करना है| खाने में ईमली या आम चूर्ण खटाई का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG CHNDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

कोहरे की भरी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं...कविता-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे हैं :
कोहरे की भरी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं-
सुबह-सुबह-
क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं, सारी गेंदे-
क्या दीमको ने खा लिया है सारी रंग बिरंगी किताबो को-
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गये हैं सारे खिलौने-

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कब कहोगे मेरा भारत महान...कविता

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को कविता के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
कब कहोगे मेरा भारत महान-
इसमे से एक भी नहीं बेईमान-
यह देश तुम्हारा है-
इसकी फिक्र भी तुम्हे ही करना है-
यदि तुम फिर सो जाओगे-
अपना कर्तव्य भूल जाओगे...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हर एक राजनेता और कारकर्ता, स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नही थकता...पंक्तियाँ

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
हर एक राजनेता और कारकर्ता-
स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नहीं थकता-
अंदर से भले ही गांधी के विचारो से असहमती रखते हों-
लेकिन सार्वजनिक रूप से खुद को-
गांधी का अनुयायी बताते नही थकते...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »