बिजली की समस्या है, मदद करे...
ग्राम- ढोड़ी टिकरा पाड़ा तहसील- वाड्रफनगर जिला- बलरामपुर(छत्तीसगढ़) से फुलवासिया अपना समस्या बता रही है| वह बता रही है की उसने बिजली के लिए सरपंच के पास आवेदन दिया था, साथ ही साथ बिजली के लिए फॉर्म भी भरा था| वह बता रही है के वो लाइन के पास भी फॉर्म भरा था और उसको पैसे भी दिया था| बिजली न होने से रात में खाना बनाने तथा बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होता है|
इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| लाइन मैन@ 9317787639 बिजली ऑफिस@ 9826756545| संपर्क नंबर@8120584486
Posted on: May 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG ELECTRICITY PROBLEM FULWASIYA SONG VICTIMS REGISTER
आज ख़ुशी से उछल कूद कर रही थी खूब पढाई- कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
आज ख़ुशी से उछल कूद कर रही थी खूब पढाई
मछली के संग उसका होना था जो सजाई
करछुल झूम रहा था उसका मण को मण जो आई
हंस कर मचल उठी उसने ली अंगडाई
प्याज़ लसून देख रहे थी, उनकी हुई खूब पिटाई
मिर्च मसाला खड़े थे, उनकी खूब हुई कुटाई...
Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI POEM SONG VICTIMS REGISTER
भाई भाई का प्यार...कहानी
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं| पंचवटी के स्वर्ण कुट्टी में लक्मण पर्ण कुट्टी पर बैठा हुआ सोच रहा था| 14 वर्ष का वनवास अकेला कैसे कटेगा, राम भैया और सीता भाभी अपने स्वर्ण कुट्टी में रहेंगे उनके सामने में कैसे जाऊंगा| तभी राम ने लक्मण को आवाज़ लगायी, कहा ये पर्ण कुट्टी का घास ये खिसक गया है, वर्षा कभी भी हो सकता इससे ठीक कर दो, अपना भी कुटिया देख लेना| लक्मण फिर चला गया| फिर राम सीता से कहते हैं, सीते लक्मण हमारे लिए कितना कस्ट उठा रहा है, इसको तो वनवास भी नहीं हुआ है| सीता बोली, यही तोह भाई भाई का प्यार है|...
Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
आज के ज़माने में सत्य की कथा...कहानी
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कथा सुना रहे हैं| सत्य युग में सत्य चार पैरो पर खड़ा था| त्रेता युग में 3 पैरो पे खड़ा था| द्वापर युग में 2 पैरो पे आ गया| कलयुग में 1 पैर पे खरा है, जो कभी भी गिर सकता है, क्यूंकि आज लोग झुठ का सहारा ले कर चल रहे है, बात बात पे झुठ बोलना लोगो की आदत बन गयी है| सबसे बड़ा झुठा नेता होते है, जो झुठ बोलकर कुर्सी पे बैठ जाते है| पांच वर्षो तक ऐश करते है, पोजीशन बना लेते है और फिर ज़िन्दगी भर के पेंशन मिलना सुरु हो जाता है| मोबाइल के आने के बाद इसका बोल वाला ओर बढ़ गया है| पैसा का लेन-देन का मामला हो तोह ओर ज्यादा झुठ बोलते है| सब एक दुसरे से झुठ बोलते हैं|
Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
आया ऋतु राज वसंत, नौ पालो की लायी हरयाली-कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
आया ऋतु राज वसंत,
नौ पालो की लायी हरयाली,
संघ में लाया ख़ुशी का त्यौहार,
रंग गुलाल की थी होली,
बज रहे थे ढोल नगारा,
सभी का मुख का रंग लाली...
