पानी बरसे अषाढ़ हरा हरा दिखथे पहाड़...गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
पानी बरसे अषाढ़ हरा हरा दिखथे पहाड़-
नार बेवार जमे जमथे गाय के अहार-
जंगल झाड़ दिखे, दिखथे फहाड़-
देखके सगा जन पर्वत के झाड़-
जंगल में गाय भैस चरथे असाड-
हमार जीव हरियर दिखथे पहाड़...
Posted on: Sep 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के, अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के...गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के-
पूछती है झोपड़ी और, पूछते है खेत भी-
कब तलक लूटते रहेंगे, लोग मेरे गाँव के-
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
बिन लड़े कुछ भी नही मिलता यह जानकर-
अब लड़ाई लड़ रहे है, लोग मेरे गाँव के – लाल सूरज अब उगेगा, देश के हर गाँव में-
अब इकट्टा हो चले है, लोग मेरे गाँव में...
Posted on: Aug 30, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
तीन वर्ष पहले हम लोगो ने मनरेगा में काम किया था, भुगतान अभी तक नहीं हुआ, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बरोर, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे है कि तीन साल पहले रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीणों ने 2 से 4 सप्ताह तक काम किया था लेकिन आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इसलिए ग्रामीण परेशान हैं इसके लिए कई बार सरपंच और सचिव से भी कहा गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है केवल यही कह दिया जाता है कि मिल जाएगा, ग्रामीण परेशान है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये: सरपंच@7898359860,सचिव@7869183750,C.O.@7693515855,S.D.M.@9425636137. ग्रामीण धानूलाल गुप्ता@8435832622
Posted on: Aug 29, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल...बेटियों पर गीत
ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से अर्चना सिंह बेटियों पर एक गीत सुना रही है :
बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल-
फिर काहे करे पराए दूर-
बेटी ही घर को बसाए, बेटी ही ख़्वाब सजाए हो-
बेटी ही घर को बसाए, बेटी ही घर को सजाए-
बेटी मौर धरती के फूल, बेटी मौर धड़कन के फूल-
बेटी ही मेहँदी लगाए, बेटी ही ससुराल जाए...
Posted on: Aug 28, 2017. Tags: ARCHANA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
जय-जय सुमिरो फडापेन, सुमिरो जय फडापेन...गोंडवाना धर्म गीत -
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बड़ादेव सुमिरन गीत सुना रहे है :
जय-जय सुमिरो फडापेन,सुमिरो जय फडापेन-
तुमको निस दिन दहावे, शरणा में फडापेन-
जय-जय सुमिरो, पड़ा पेन, सुमिरो जय फडापेन-
आदि अनादी, अभी चल अविनाशी-
सेवा अभी चल अविनाशी-
जय जय सुमिरो,फडापेन, सुमिरो जय फडापेन...
