बांसुरी की धुन...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची हैं जहां यात्रा के साथी सुखसागर सिंह पावले, धनसाय मरकाम और गीता टेकाम का परिचय गाँव के साथी रामनाथ सिंह मरावी से हुई है जो उनको बांसुरी की एक धुन सुना रहे है जो वे हम सभी के साथ यहां साझा कर रहे हैं :

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

ग्राम सभा में सब बोले, बन्द जबानो को खोले...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया ग्राम सभा को लेकर एक कविता सुना रहे है:
ग्राम सभा में सब बोले, बन्द जबानो को खोले-
साफ रहेगा जल जीवन, स्वस्थ रहेगा जन-जन उतना-
एक आदमी एक औरत को, हमने तो जाना-
एक चादर का ताना पूजा है, चादर का बाना...

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

पानी बरसे अषाढ़ हरा हरा दिखथे पहाड़...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
पानी बरसे अषाढ़ हरा हरा दिखथे पहाड़-
नार बेवार जमे जमथे गाय के अहार-
जंगल झाड़ दिखे, दिखथे फहाड़-
देखके सगा जन पर्वत के झाड़-
जंगल में गाय भैस चरथे असाड-
हमार जीव हरियर दिखथे पहाड़...

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के, अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के-
पूछती है झोपड़ी और, पूछते है खेत भी-
कब तलक लूटते रहेंगे, लोग मेरे गाँव के-
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
बिन लड़े कुछ भी नही मिलता यह जानकर-
अब लड़ाई लड़ रहे है, लोग मेरे गाँव के – लाल सूरज अब उगेगा, देश के हर गाँव में-
अब इकट्टा हो चले है, लोग मेरे गाँव में...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

तीन वर्ष पहले हम लोगो ने मनरेगा में काम किया था, भुगतान अभी तक नहीं हुआ, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बरोर, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे है कि तीन साल पहले रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीणों ने 2 से 4 सप्ताह तक काम किया था लेकिन आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इसलिए ग्रामीण परेशान हैं इसके लिए कई बार सरपंच और सचिव से भी कहा गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है केवल यही कह दिया जाता है कि मिल जाएगा, ग्रामीण परेशान है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये: सरपंच@7898359860,सचिव@7869183750,C.O.@7693515855,S.D.M.@9425636137. ग्रामीण धानूलाल गुप्ता@8435832622

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »