बायबल की सेवा में तान बनके लगे रा हो...गीत-

ठेलूपारा, ग्राम-सुरेशपुर, तहसील-पत्थल गाँव, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
बायबल की सेवा में तान बनके लगे रा हो-
येशु ने दुनिया में प्रेम रखा है-
मसीह ने दुनिया में प्रेम रखा है-
माडली की सेवा में तान बनके लगेरा हो-
येशु ने दुनिया में प्रेम रखा है-
मसीह ने दुनिया में प्रेम रखा है... (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SHASHIKALA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुट्टे के बालो को इकठ्ठा कर 400 ग्राम पानी में पकायें, जब 100 ग्राम पानी बचे तो उसका सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

मेरे पास राशन कार्ड नहीं बन रहा है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें..

ग्राम-धुम्मा,पोस्ट-बघऊ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अश्वनी कुमार पटेल के साथ रामराज पटेल बता रहे है कि उनके राशन कार्ड बहुत दिनों से नही बना है| वे सरपंच सचिव को भी आवेदन दिए है पर अभी तक राशन कार्ड नही बना है उसके लिए उन्होंने पैसे भी खर्च किये है 2-3 महिना से आवेदन दे रहे है डेढ़ साल पहले भी आवेदन दिए थे | फिर भी उनका काम नही हो पा रहा है आवेदन देने से बोलते है कि उनका आईडी कार्ड में नाम नही है तो राशन कार्ड नही बनेगा | इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9601378466, सचिव@9893743028, सरपंच@9893611014. (170324) NM

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: RAMRAJ PATEL RASHAN CARD PROBLEM SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : एलोबेरा का जेल से घरेलु उपचार-

वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आज हम लोगो एलोबेरा (गवारपाटा) का घरेलु उपचार बता रहें है, इसका अनेको अनेक गुण होते है इसका जो जेल होता है अगर जेल का एक चमच तीसरा हिस्सा प्रतिदिन कोई रोगी महानु भावों खाता है तो नया खून का निर्माण होता है| इसके अलावा स्किन में में दाग धब्बे है तो चमड़ी में लगाने से लाभ होता है| संपर्क नंबर@9519520931.

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HEALTHY RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MP VICTIMS REGISTER

मेरे कच्चे मकान में बारिश के दिनों में पूरा पानी भर जाता है, पक्का मकान दिलवाने में मदद करें...

ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नितिन आदिवासी मनोज आदिवासी बता रहे है कि वे बहुत गरीब है कच्चे मकान में रहते है अभी भारी बरसात हो रही है पूरा घर पानी से भरा है, वे चाहते है कि उनके पिताजी के नाम से प्रधानमंत्री आवास मिले कई बार सर्वे होने के बाद भी आवास नहीं मिला | वे आदिवासी लोग बहुत गरीब है खुद से पक्का मकान नहीं बना सकते है | इसलिए उनका कहना है कि लतियार के आदिवासियों का पुनः सर्वे किया जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके आवास दिलवाने का प्रयास करें: संपर्क@7024778026, कलेक्टर@9893775673. (170922) NM

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM NITIN ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »