एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई...संघर्ष गीत
ग्राम-गाढ़ा-13, तहसील-जवा, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से ओम प्रकाश प्रजापति स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई-
जब गरीब क लड़िका थानेदार होई-
जाति की लड़इया तो चली नहीं पइहें-
गुंडागिरी सब धरी रहि जइहें-
अब थान्हें में सबही के रिपोर्ट होइहें-
जब गरीब क लडिका थानेदार होई...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: OM PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER
हायरे आदिवासी का लगिन गिरल दसा...सादरी आदिवासी जागरूकता गीत -
ग्राम-चचाली, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुजाता खाखा सादरी भाषा में एक आदिवासी जागरूकता गीत सुना रही है:
हायरे आदिवासी का लगिन गिरल दसा-
का लगिन टूटल झोंपड़ी-
डूबे डूबा हाडी पिये दोने दोना चखना-
हायरे आदिवासी का लागी गिरल दसा-
का लागिन टूटल झोंपड़ी-
हायरे आदिवासी का लागी गिरल दसा...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: SONG SUJATA XAXA VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...
रेवतीरमन जयसवाल ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 4-5 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है | दोनों वार्डो को मिलाकर लगभग 100 घर की बस्ती है | 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है और बरसात के दिनों में कुएं का पानी पीने से सब लोग बीमार होते है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके कृपया हमारी मदद करें: P.H.E. विभाग@9589733942, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248, कलेक्टर@9826334477, S.D.M@9165493212. रेवती रमन@9174902811.
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: REVTI RAMAN JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER WATER
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग...गीत
ग्राम पंचायत-बंटीटोली, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से स्वाति देवी, पुनि देवी और पार्वती देवी एक गीत सुना रहे हैं:
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग-
कोन कोना खाभरी दियाले खभरी दियाले-
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग-
ये चिठी लिखी-लिखी गाड़ी में सज देले-
कोन कोना खाभरी दियाले खभरी दियाले-
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: PARVATI DEVI PUNI DEVI SONG SWATI DEVI VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम पंचायत-रिगरा, पोस्ट-बडेरुहा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6-7 के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से खराब है| साइकिल से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाते है उसके लिए सरपंच सचिव को आवेदन किये फिर P.H.E. कार्यालय में भी आवेदन किये लेकिन आज तक हैण्डपम्प नही सुधरा| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक @7509950023, S.D.M.@9425185802. सम्पर्क@8878239161.


