वनांचल स्वर : बबूल (कीकर) के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को बबूल (कीकर) के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे है, अतिसार (दस्त, पेचिस) में इसका पत्तियों के रस आधा चम्मच में एक चम्मच छाछ (मही) के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है, मुहं में छाले पड़ने पर बबूल के गोंद को मुंह में रखकर उसके रस चूसने से फायदा मिलता है, इसी तरह गले में सूजन आने से बबूल के छाल को 400 ग्राम पानी में उबाल लें, 100 ग्राम शेष रह जाए जिसमे क्वाक (काढा) शेष रहे उससे मुंह के गरारे करने से छाले जल्दी ठीक हो जाते है| गर्मी की अगर किसी को खांसी हो तो बबूल की पत्तियों को मुंह में रखकर चबाकर रस चूसने से और कंठ में उतार ले, तो इससे आराम मिलता है| राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: HINDI HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

सूचना के अधिकार में वह जानकारी नहीं ले सकते जिससे देश की सुरक्षा, अखंडता को खतरा हो...

RTI अर्थात सूचना का अधिकार, इसके अंतर्गत वे सभी विभाग आते है, जो केंद्र और राज्य सरकार के नियंत्रण में हैं या सरकारी अनुदान से चलते हैं, जैसे- राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, संसद और विधान मण्डल, चुनाव आयोग, सभी अदालतें जिनसे RTI के अंतर्गत जानकारी ली जा सकती है, सूचना अधिकार कानून बहुत व्यापक है, इसलिए हमें कई बार ये पता नही होता कि हम कौन सी जानकारी ले सकते हैं और कौन सी नही, बहुत सी जानकारी ऐसी है जिसे नही दी जा सकती, जैसे किसी भी खूफिया एजेंसी की जानकारी जिसके सार्वजनिक होने से देश की सुरक्षा, अखंडता, स्वतंत्रता को खतरा हो, देश के कुछ मामले जैसे संधियां अदि | RTI से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8756011826, 9838775508.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: KANPUR UTTAR PRADESH KM BHAI RTI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मौलश्री के वृक्ष का औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मौलश्री वृक्ष के औषधीय गुण बता रहे हैं, हमारे आसपास पाए जाने वाले मौलश्री के पत्ते जामुन के पत्ते की तरह मोटे और थोड़े लम्बे होते हैं, और फल बेर की तरह के होते है, उसकी टहनी का दातून करने से दांत मजबूत होते हैं, इसके अलावा छाल को 400 ग्राम पानी में उबालें जब 100 ग्राम पानी रह जाए, तब उससे कुल्ला करने से हड्डी के बुखार में आराम मिलता है, इसके काढ़े को सुबह-शाम 4-4 चम्मच खाने के बाद सेवन करने से पूरा आराम मिल सकता है, उसके पके फल को खाने से दस्त और पेट मरोड़ ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424759941.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव की नल जल योजना 5 साल से बंद है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पाटन, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट के बाद 2014 में नल जल योजना के तहत बोर लगवाया गया था जो नहीं चल रहा है 3-4 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछी हुई है बोर भी लगा हुआ है 5 एच पी का मोटर कनेक्शन भी लगा गया है| लेकिन यहाँ के 100-150 घर की आबादी को तीन साल से पानी पीने को नहीं मिल रहा है अधिकारियो ने कई बार लिखकर दिए है| कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर नल जल योजना को चालू करवाने में मदद करें: P.H.E@9993400770, J.E.@9425185281. A.E.@9425185263. नत्थूलाल राठौर@6281994959.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Our handpump got repaired week after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-जजावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 का हैण्डपम्प ख़राब था उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच के पास शिकायत किया था लेकिन वो कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और लोग बहुत परेशान थे उनको दूर से पानी लाना पड़ रहा था जिसमे बहुत समय लग जाता था और वो पानी भी गंदा था तो उसके बाद उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था तो सीजीनेट के साथियों की मदद से उसके एक हफ्ते बाद हैण्डपम्प को बना दिया गया | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और P.H.E. के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सुखसागर सिंह पावले@9669383380.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »