स्वास्थ्य स्वर : भूख न लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शर्दी के दिनों अदरक का उपयोग और लाभ बता रहे हैं| यदि भूख न लगती हो तब अदरक को साफ कर छोटा-छोटा टुकड़ा कर सेंधा नमक के साथ खाली पेट खाने से भूख बढ़ाने में लाभ मिल सकता है| ये प्रतिदिन कुछ दिनों तक करना चाहिये| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार-
ग्राम पंचायत-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गनसाह मरकाम दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कलिहारी फूल की जड़ को पीस कर चूर्ण बना लें और सुखा लें उसके बाद करंज के तेल में मिलाकर खुजली वाले स्थान पर लगायें, लगातार 8 दिन तक सुबह शाम प्रयोग करें लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7747968488.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: HEALTH MANDLA MP SAGGANSAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (bluetooth) Radio in Gondi : 14th Dec 2019...
Today Nagamani and Sanjeet Kumar are presenting Bultoo Radio in Gondi, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Andhra pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGMANI SANJEET KUMAR TELANGANA
राज्य सरकार की योजना केवल कागज पर दिखाने के लिये किसानो को लाभ नहीं-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं राज्य सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना का लाभ सही तरीके से किसानो को नहीं मिल रहा है, केवल कागज पर ही योजना को चलाया जा रहा है| उनके पंचायत में मवेसियो की संख्या 1070 है और आमगांव में 560 है, उनका कहना है जहां मवेसियो की संख्या ज्यादा है वहां योजना शुरू न करके कम संख्या वाले जगह पर शुरू किया गया है, उनके पंचायत में जो गौशाला बनाया गया है उसमे कोई सुविधा नहीं है, केवल कागज पर दिखाने के लिये बनाया गया है| झेराझाप गांव में भी एसी ही स्थिती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्थिती का मुवायाना करवाने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
कान्हा बंसी वारे हमें तो राधा से मिलाये दो रे...भजन-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट- त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
कान्हा बंसी वारे हमें तो राधा से मिलाये दो रे-
राधा से मिला दो मेरी बाते करवा दो-
न मुझे चाहिये महल अटारी न चहिये रे तेरो द्वारा-
न मुझे चहिये धन और दौलत न चहिये रे तेरो गहना-
न मुझे चहिये तेरो बाग बगीचा न चहिये रे तेरो माली-
कान्हा बंसी वारे हमें तो राधा से मिलाये दो रे...
