कृषि उत्पाद का सही समर्थन मूल्य निर्धारित करने में किसान की भागीदारी हो : सीधी रिपोर्ट...
छत्तीसगढ़ में किसानो के मूलभूत समस्याओ का पूर्ण निराकरण नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में आज दिनांक 6 जुलाई को एक दिवसीय विचार गोष्ठी सभा का आयोजन किसान समन्वय समिति द्वारा किया गया था! सभा का उद्देश्य कृषि नीति तैयार करना था उसी सभा में उत्तम आतला के साथ जुड़े है सोनाऊराम नेताम जो कि किसान समन्वय समिति के संयोजक है और
कह रहे है भारत सरकार ने स्वामीनाथन कमिटी गठन किया था जिसमे किसानो के फसल का मूल्य निर्धारण के लिए 2006 में रिपोर्ट दिया था! किसानो का उत्पाद में जो लागत आती है,उसे अभी जो सरकार घोषित करती है समर्थन मूल्य वो किसान को मंजूर नहीं क्यों की संपूर्ण घर के लोग खेती में काम करते है,मेहनत करते है! खाद,गाड़ी भाडा लगता है ! सरकार सही मूल्य निर्धारित करे! हमारा राष्ट्रीय स्थर पर मांग है की हमारे अधिकार के अनुसार हमें जल-जंगल-जमीन पर अधिकार मिले! अभी सरकार द्वारा वन भूमि को हड़प कर रहे है वो नहीं होना चाहिए! जमीन बेचा नहीं जाये लीज पर दिया जाये जैसे ही काम ख़त्म होता है जमीन वापस किया जाये! कारखाना या खदान से साल का लाभ भी मिले! देश के विकास के लिए 80% योगदान जो है पानी,जमीन, आयरन,खदान ज्यादातर आदिवासी इलाको से मिलता है और हम लोग ग्रामसभा की बात करते है| इस तरह से बहुत बुरा हाल है|
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...महुआ गीत
आश्रित ग्राम -मनातु, ग्राम-पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से हेमा और बुधमनिया उराव आदिवासियों की भाषा में एक महुआ गीत सुना रहे है:
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
फूला गिरे डारा आधा राति सो मन-
फूला डोरी रे डोरी तो फोरी जोरे तहा-
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: BUDHMANIYA HEMA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से खराब है, निजी हैंडपंप से भी लोग पानी नहीं लेने देते हैं...
ग्राम-ठाड़पतरा, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुरजर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 3 सोलर प्लेट लगे थे उसमे से एक प्लेट गिरकर टूट गया है| जिस बोर में पम्प लगा है वहां का हैण्डपम्प 3 माह से खराब पड़ा है |टंकी का ढक्कन नही होने से पानी गंदा हो जाता है. कुछ का अपना-अपना प्राइवेट बोर है उसमे पीने के लिए पानी लेने जाने से मना करते है|उनके बस्ती में करीब 12-15 है | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बातकर मदद करे: P.H.E.@9826132225, सचिव@9644488604, सरपंच@7610231685. प्रदीप@9617620796.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR GURJAR SONG VICTIMS REGISTER WATER
कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना...डोमकच गीत
ग्राम-मनातू, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सीताराम लोहरा विश्वकर्मा एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना-
कोन बने बेलो मैना कोन बने किर मेना कच नरी आरे-
कोन बने बेलों मैना कोन बने ओमो राजू-
तितकास लागे राजू नव रायर बोलो मैना-
अवरा और बेल मैना सुरस मिट्ठा लागे काचानरी ओरे-
कोन बने आओ राजू कोन बने बोले मैना...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: SEETARAM LOHRA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 2 किलोमीटर तक रोड बहुत ही खराब है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजरूप सिंह मरकाम, महीलाल नेताम, देवचंद नेताम और राजकुमार पोर्ते बता रहे है कि उनके गांव में रोड 2 किलोमीटर दूर से बहुत गड्डा हो गया है उसके कारण आने जाने में बहुत परेशानी हो रहा है और बस्ती के बीच में रोड नहीं है | उसके लिए कई बार कागज जमा कर चुके है पावती भी है उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करे: सचिव@9754531646, कलेक्टर@9424253580, C.E.O.@9006930583.


