आदिवासी लोग इकट्ठा होकर विश्व आदिवासी दिवस मना रहे, सरकारी अवकाश की घोषणा भी...
उतनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से अरका मानिकराव बता रहे है कि आज सारे आदिवासी लोग हर्ष उल्लाष के साथ इकट्ठा होकर विश्व आदिवासी दिवस को मनाने के लिए तैयारी कर रहे है| आज आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिलाबाद जिले की कलेक्टर दिव्या राजन ने आदिलाबाद जिले में अवकाश घोषित किया है | उनको वे आदिवासी दिवस में अवकाश घोषित करने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाये दे रहे हैं | आज छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक अपनी परम्परा और जो हक़ मिला है उसका स्मरण करेंगे, साथ में वे अपने बुज़ुर्गों और देवताओं को भी याद करेंगे|स्कूल में भी बच्चे इस उत्सव को मनाने की तैयारी कर रहे हैं. अरका मानिकराव@9440097170.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: ADILABAD TELANGANA ARKA MANIKRAO SONG VICTIMS REGISTER
जिसकी सांसे और पसीना जन हित में लग जाए, वही वीर मेरी राखी बंधवाने हाथ बढाए...राखी गीत-
ग्राम पंचायत-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य रक्षाबंधन के अवसर पर एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
जिसकी सांसे और पसीना जन हित में लग जाएं-
वही वीर मेरी राखी बंधवाने हाथ बढाए-
जो युग की पीड़ा को समझे और जरूरत जाने-
फिर उठ के अनुरूप जगत को गति देने की ठाने-
जिसका जीवन नवल कुजनकी, आज्ञा हित बन जाए-
जो अपने कामो से जोड़े, जिसकी लिखी लकीरें...
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SIDHI MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER
आइये इस बारिश हम सब 5-5 पेड़ लगाएं, स्वच्छ हवा के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि इस समय बरसात का मौसम है, लेकिन आज भी देश के कई राज्यों में पीने के लिए पानी नहीं है| उसका मुख्य कारण वन की कमी है, क्योंकि आजकल वहां पर वन सम्पदा अधिक नहीं है| वहां के लोगो ने पेड़ पौधो को नष्ट कर दिया है, मातृभूमि को बंजर बना दिया है| क्यों न अपनी मातृभूमि की सेवा सभी श्रोता 5-5 पेड़ लगाकर करें | इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए जिससे शुद्ध वायु वातावरण में रहे जिससे हमारे वातावरण में किसी तरह से कोई प्रभाव न हो| मनोज कुमार@9752312263.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CULTURE MANOJ KUMAR KUSHWAH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
आमा तरी सुतले आमली तरी गोड रे करेला झान तरी...कर्मा गीत
ग्राम-ओदारी परसापारा, पोस्ट-बरतीकला, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक कर्मा गीत सुना रहें हैं:
आमा तरी सुतले आमली तरी गोड रे करेला झान तरी-
कईसन गे सावरो तुहर नींद गे करेला झान तरी-
गोड कर पायरी ला भेटल छेला छोर गे-
आमा तरी सुतले आमली तरी गोड रे करेला झान तरी-
कईसन गे सावरो तुहर नींद गे करेला झान तरी-
आमा तरी सुतले आमली तरी गोड रे करेला झान तरी...
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: BALRAMPUR CHANDRASAI HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ रेत का खनन किया जा रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि उन्होंने भ्रमण के दौरान यह देखा कि केन नदी पर वीरा पुल के नीचे से ट्रेक्टर के द्वारा रेत का खनन लगातार जारी हैं, इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर को और मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में भी की गयी है लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है| यदि ऐसा ही चलता रहा हो केन पर पुल ध्वस्त हो जाने की आशंका है. इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन डम्फरों को तुरत जब्त कर अवैध खनन रुकवाया जाए: कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9425093142, कमिश्नर सागर@07582224400, खनिज मंत्री@9425672590. सम्पर्क@8719095669.
