हमारे गांव के रोड में बोल्डर पत्थर निकल गया है, लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत है...
स्वापारा, ग्राम-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बलराम कुशवाह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 16 के रोड में बहुत बोल्डर पत्थर निकल गया है लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है और बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन लगाये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड ठीक करवाने में मदद करें : सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, C.E.O.@9009630583. सम्पर्क@8120897979,
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: BALRAM KUSHWAH BALRAMPUR ROAD SONG VICTIMS REGISTER
मुरा लगी, मुरा लगी, ऐ बांदर कोडा मुरा लगी...कुडुक भाषा में वर्षा गीत
किरतो टोला, पंचायत-बेंदोरा, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुभाष भगत, अंजना भगत और मीना तिर्की ओरांव आदिवासियों की कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे है, जो वर्षा के आगमन पर गाया जाता है:
मुरा लगी, मुरा लगी-
ऐ बांदर कोडा मुरा लगी-
एवन कोडन कारा प्रेमने दारा-
मडी बा रीरी कोक्टा लगी-
कोडन कारा प्रेमने दारा...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: ANJNA BHAGAT SONG SUBASH BHAGAT URAO SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में मरीज को चारपाई से एक किलोमीटर दूर तक ले जाते है तब वाहन मिलता है...
चुनभट्टीटोला, ग्राम-खाजा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जियालाल आदिवासी बता रहे है कि उनके मोहल्ले में रोड की बहुत समस्या है कोई मरीज और डिलेवरी को ले जाने के लिए कोई वाहन नही आता जाता है| मरीज को चारपाई से 1 किलोमीटर दूर तक ले जाते है तब वाहन मिलता है | पूरा आदिवासी हरिजन बस्ती है |उसके लिए उन्होंने कई बार ग्राम सभा में आवेदन किये है और कलेक्टर के पास भी किये लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: कलेक्टर@9977742118, सरपंच@9981164339. जियालाल@9179797205
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: JIYALAL ADIVASI ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सुरुजा के लागथे गहा अन चलू देखे जा...झारखंडी आदिवासी गीत
ग्राम-कुरूमगढ़, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से आजाद बाग एक गीत सुना रहे है:
सुरुजा के लागथे गहा अन चलू देखे जा-
सुरुजा के लागथे गुहान सुरुजा के लागथे गुहान-
कोई करा सोना दान कोई करे रूपा दान-
अऊर करे बछियाक दान चलू देखे जाब-
राजा करे सोना क दान रानी करे रूपा दान-
सुरुजा के लागथे गहा अन चलू देखे जा...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: AJAD BAAG SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : नसों के ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपाय-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को नसों में होने वाले ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दाल चीनी 1 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, तेज पत्ता 10 ग्राम, मगज 10 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम अखरोट की गिरी 10 ग्राम, भुनी हुई अलसी 10 ग्राम, सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, और 6-6 ग्राम की 10 पुड़िया बना कर रख लें, और सुबह खाली पेट एक पुड़िया पानी के सांथ सेवन करें, दवा खाने के बाद 1 घंटे तक कुछ भी सेवन न करे, मैदा, शक्कर, नमक, तेल मिर्च मसाला, खटाई का प्रयोग कम करें, नशा न करे संतुलित भोजन ग्रहण करें : संपर्क नंबर@9111061399.

