बरसो रे रे रे पानी कारे बदरिया...वर्षा गीत
अंकित पडवार के साथ जुड़े है उर्मिला, दिव्यानी मिंज और अनिल लकड़ा ग्राम-टोंगो, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से जो एक वर्षा गीत सुना रहे है:
बरसो रे रे रे पानी कारे बदरिया-
बरसो रे रे रे पानी कारे बदरिया-
बरसो रे रे रे पानी कारे बदरिया...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: ANIL LAKDA DIVYANI MINZ SONG URMILA VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री आवास योजना में मुझसे 5000 लिया, घर भी नहीं बना, पैसा भी वापस नहीं दिया...
संतोष अहिरवार के साथ में रमा बैगा है जो ग्राम-वनग्राम सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से है| वे बता रहे है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनवाये है लेकिन उसका छत नहीं डाला गया है और रेत के नाम से सचिव के ठेकेदार द्वारा 5000 रूपये 2 महीने पहले लिया है| लेकिन अभी तक रेत नहीं लाया है और न ही पैसे वापस दिया गया तो उनका कहना है कि रेत दिया जाए या पैसे वापस किया जाये | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की मांग कर रहे है कृपया मदद करें: C.E.O@94258907696, सरपंच@7354908395, 7772907696, सचिव@8223910322. अहिरवार@8435970620
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: RMA BAIGA SONG VICTIMS REGISTER
ये साजन साजन ये साजन साजन गोई साजनी...झारखंडी लोकगीत
ग्राम-कुरूमगढ़, ब्लोक चैनपुर जिला-गुमला (झारखंड) से रामभट्ट एक झारखंडी लोकगीत सुना रहे है :
ये साजन साजन ये साजन साजन गोई साजनी-
ये साजन ठुसुरा ठुसुरा बेड़ा जीके दाहना गोई साजन-
ये रीना बाराना करी छितली हव बेडा गोई साजन-
हर भाजे थाकल बरदा हर थाकल गोई साजन-
ये साजन अउरों थाकल हमर मुठिया धगरा गोई साजन-
ये साजन साजन ये साजन साजन गोई साजनी...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: RAMBHATT SONG VICTIMS REGISTER
मेरे घर के सामने के एक विद्युत् पोल है जिससे बारिश के समय चिंगारी निकलती रहती है...
आश्रित ग्राम चाटा, पंचयात-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बता रहे है कि उनके घर के सामने एक विद्युत् पोल लगा है जिसमे से बारिश के समय चिंगारी निकलती रहती है, जिससे तार के टूटने और करंट लगने का खतरा बना रहता है, अधिकारियों के पास अपनी बात को रखा जिस पर कर्मचारी कभी आएंगे तो देखेंगे बोलकर टाल दिए और अभी भी स्थिति वही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : विद्युत् विभाग@9407703899, 9522680453.संपर्क@8085182856.
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: KABIRDHAM CG SONG TILAKRAM VICTIMS REGISTER
सिंडी फुले रुनु झुनू गोंगरा रे फुले छतना...भजन गीत
ग्राम-बेन्दोरा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रबिला तिग्गा और सुखवंती कुजूर एक भजन गीत सुना रही हैं:
सिंडी फुले रुनु झुनू गोंगरा रे फुले छतना-
भाला रे हो रे हो सिंडी फुले रुनु झुनू-
जा तोरे छोट भईया तोरइयो लनाबे हायरे हाय-
सातो भईया लागिन सोभय सिंडी फुले रुनु झुनू-
गोंगरा रे फुले छतना सिंडी फुले रुनु झुनू-
सिंडी फुले रुनु झुनू गोंगरा रे फुले छतना...



