Impact : लॉकडाउन में फंसे थे, किराये के मकान में रहते थे खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...
ग्राम-मलकापुरम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से रंजीत सिंह बता रहे हैं, वे बिहार के रहने वाले हैं, 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे खाने की समस्या हो रही थी और मकान का किराया देने को पैसे नहीं थे, मकान मालिक घर से निकालने के लिये बोल रहे थे, इसलिये वे परेशान थे, वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किये, अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रंजीत सिंह@8962298066.
Posted on: May 09, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VISAKHAPATNAM
Impact: लॉक डाउन के दौरान सरकार के योजना घर तक नही पहुँच रही थी, अब पहुँच रही है...
भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती थी अब इस समस्या का समाधान हो गया है वे खुश हैं, और सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|भारती@9421796504.
Posted on: May 09, 2020. Tags: BHAMRAGADH BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH CORONA IMPACT
लॉकडाउन में फंसे हैं, मदद के लिये निवेदन किये थे, मदद नहीं मिली है...कृपया मदद करें-
सुर्यवंसी मडा, राऊ रोड, ग्राम पंचायत-आस्टापुर फाटा, पुणे (महाराष्ट्र) से रत्नमाला गायकवाड बता रही है कि वे अपने परिवार के साथ रहती हैं, नांदेड़ की रहने वाली हैं, उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं, उनके पास राशन नहीं है, इस तकलीफ की घड़ी में उन्होंने मदद के लिये निवेदन किया था लेकिन मदद नहीं मिल पायी है, राशन ख़त्म हो चुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर: रत्नमाला@7720953193, यश गायकवाड़@7666909779. (166687)
Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RATNAMALA GAYAKWAD SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में हैं, मदद करें, खाने की समस्या है-
शिवरकर बस्ती, वागोली, पुणे, महाराष्ट्र से सचिन साह जी सेलर बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में हैं, उन्हें लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, रिक्सा चलाने का काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8806834557. (166780)
Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SACHIN SAH SONG VICTIMS REGISTER
हम 3 लॉकडाउन में पुणे में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
जीतेन्द्र कुमार राम बता रहे है कि वे छपरा जिला बिहार के रहने वाले है लॉकडाउन में फंसे है वागोली उबाले नगर साईं सत्यम पार्क गोडाउन इलाका पुणे में है | वे बता रहे है कि उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है वे 3 लोग है | उसके लिए उन्होंने उनके सेट को भी फ़ोन किये थे तो उनके सेट ने मदद करने से इनकार कर दिया है | खाने कि उनको बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करें : सेट का नम्बर@9881212121. संपर्क नम्बर@7676661330.
