औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा हमारे गांव का नाम चितरपुर...एक गाँव की कहानी-
ग्राम-चितरपुर, पंचायत-कातिम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ग्रामवासी बर्थलोमी लकरा बता रहे हैं, उनके गांव में एक पौधा होता था, जिसे चितावर के नाम से जानते हैं, जो पूरे गांव में मिलता था, उसी के नाम पर गांव का नाम चितरपुर पड़ा, ये पौधा केवल गांव में ही पाया जाता है, उसे दवा के लिए भी उपयोग करते हैं, लेकिन अब उस पौधे की संख्या कम हो गई है, लोग पौधों को काटकर खेत बना चुके हैं, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो द्वारा लिखी किताब से मिली, वर्तमान में गांव में 107 घर है, इस प्रकार से चितरपुर गांव का नाम एक औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा और आज भी इसी नाम से जाना जाता है |
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI SONG VICTIMS REGISTER
चिरई बनो मा, चिरई बोले रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत
सुना रहे हैं :
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे – अभी चुके दिन टरगे,हमर देश के-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
कंचा बोरी बांस होंगे होवथे होशियार-
तोला मिल जाही भैया रोजो रोजगार-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
अभी चुके दिन टरगे,हमर देश के-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हम सभी महिलाये गुणवान है...महिला समूह गीत
आश्रित-कुडकेल, पंचायत-कातिग, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला, (झारखंड) से जगमनी देवी, जगन्ति उराव और मगदली तिग्गा एक महिला समूह गीत सुना रहे है:
हम सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है-
अपने को देखो तो सुन्दर है-
अपने को देखो तो गुणवान है
हम सभी महिला हे-
गुणवान बलवान-बलवान है-
अपने को देखो तो बलवान हैं-
म सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: JAGANTI SONG JAGMANI DEVI SONG VICTIMS REGISTER
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय...कुडुक गीत
ग्राम-गोरठी, पंचयात-जलावन, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से रेनुका बाड़ा, प्यारी मिंज और जयंती कुजूर कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे है:
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय-
हाय बगचो गने लेखे लौकर के बारा लाय लागतय-
बाबा बाग जोग ले लेखे लौकर के बारा लाय लागतय-
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: JAYANTI KUJUR KUDUK SONG PYARI MINZ RENUKA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा का ट्रांसफॉर्मर डेढ़ महीने से जला है, बिजली न होने से बच्चो की शिक्षा प्रभावित है..
नवापारा, ग्राम पंचायत-अमाडांड, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बलदेव सिंह बता रहे है वार्ड क्रमांक 6 में डेढ़ महीने से बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, उसके कारण गांव में बिजली नही है, बिजली न होने पर रात में निशाचर जीवों का खतरा रहता है, बच्चो की पढाई नही हो पाती, बारिश तूफान के कारण चिमनी से भी काम करना मुश्किल होता है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया, अधिकारी बोले ठेकेदार आएगा तो सूचना देंगे, लेकिन अभी तक कोई काम नही हुआ : सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, C.E.O@9669899625, विद्युत् विभाग J.E.@9669899625. संपर्क@8224888232.



