गाँव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को दूर दुसरे गाँव जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत-इरावेंडी, ब्लॉक-भुर्गमपाड़, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टी बीम्मा बता रहे हैं कि बच्चो को पढाई के लिये दूर जाना पढता है, गाँव बसे 15 साल हो चुके हैं और आज भी गाँव में स्कूल नहीं बना है जिसे परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735. संपर्क नंबर@9701418312.
Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
15 साल से बसे गाँव में आज भी बिजली नहीं है...
ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायती-मल्लेलामडुगु, तहसील-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडी जोगैया बता रहे हैं कि 15 साल पहले वे छत्तीसगढ़ से 30 परिवार के साथ रहने के लिये वहां आये थे तब से वो गांव बसा है लेकिन अभी तक उनके गाँव में बिजली नहीं है इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिये अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में बिजली लगवाने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क नंबर@8465935162.
Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GUNDI JOGAIA PROBLEM TELANGANA
कही बात न तै सोचले समझले...गीत-
ग्राम-कुडार, पंचायत-रेंगाखार, कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल और दिव्या मानिकपुरी एक गीत सुना रहे हैं:
कही बात न तै सोचले समझले-
हरी के नाम जप ले तोर जिनगी सवर जाही न-
तोर चोला हा तर जाही न-
कोनो ला बनाये नये हित-
कखरो घर झन जा...
Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
तै जवाब दे दे टुरी मै गावत हो ददरिया...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम पंचायत-कोट्या, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
तै जवाब दे दे टुरी मै गावत हो ददरिया-
आधी आधी रतियाँ के कइन बजार-
ये दे कोन हा ठाड है नदियाँ के पार-
तै जवाब दे दे टुरी मै गावत हो ददरिया...
Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
केवल 5 घर में बिजली लगी है, 25 घर में नहीं लगी है अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांद्रबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, पोस्ट-मंगली, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक पर्ते बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 18 में सभी घरो में बिजली कनेक्सन नहीं हुआ है, 25 घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है 5 घरों में है, विभाग आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है, बिजली नहीं होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : लाईन मैन@7879420922, सचिव@9584416636, सरपंच@9174891313. संपर्क नंबर@9098426768.
