सावन महीने में अमावस्या के दिन त्यौहार के रूप में घर, गली आदि सभी जगह की सफाई की जाती है...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे हैं, सावन महीने के अमावस्या के दिन घर, गली सभी जगह की साफ सफाई की जाती है, देवी देवताओं की पूजा कर मनौती करते हैं, आज के दिन पौधे लगाने चाहिए, उनके गांव में इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जाता है, लोग पूजा स्थल पर पूजा करते और नारियल प्रसाद, मदार, बेल पत्ती अदि चढ़ाते है, उनकी मान्यता है कि इस प्रकार कार्य करने से देवी देवता और प्रकृति खुश रहती है |इस तरह के त्यौहारों का न सिर्फ धार्मिक बल्कि प्राकृतिक महत्त्व भी है जिसको हमें समझना चाहिए और इस तरह की स्वस्थ परम्पराओं को समझ बनाकर औरो को समझाना चाहिए जिससे यह त्यौहार और अधिक मनाया जाए

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CULTURE KANHIYALAL PADIYARI RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER

भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश...आदिवासी वेदना गीत-

सीजीनेट के साथी अमर मरावी एक गीत सुना रहे है:
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश-
हां ले जाना मोर आदिवासी के संदेश-
बिजली नई है, रोड नई है, नई है राशन पानी-
भईया बहिन घुट-घुट काटे जिन्दगानी-
घर ला छुड़ावे हमर जंगल छुड़ावे-
जहां खेती होथे वहां पवार प्लांट लगाथे-
घर में एको दाना नई है लईका चील रोथे...

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI CHHATTISGARHI SONG SONG VICTIMS REGISTER

तरी आहे तरना ऊपर नई आय कोई, एकल जुगा कवन विधि होई...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
तरी आहे तरना ऊपर नई आय कोई-
एकल जुगा कवन विधि होई-
डिबा डिबा रे डिबा, डिबा मंगुवाए-
कोन सेंदुर लहार मंगुवाए, डिबा डिबा रे डिबा, डिबा मंगुवाए-
गिनती सेंदुर लहायर मनुआए-
रामा हायर मनुआए, लोलो हायर मनुआए-

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG SURJUJA CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

गांव में 95 घर की बस्ती है, बिजली नहीं है, हम लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है, कोई नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-मसनारा, ब्लाक-ओडगी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी विजेन्द्र सिंह आयाम, ललन सिंह और शिवप्रसाद बता रहे है कि देश आजाद हुए इतने साल हो गए पर उनके गाँव में बिजली नही लगी है 90-95 घर की बस्ती है लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है उसके लिए ग्रामसभा और ग्राम सुराज में लिखित रूप से आवेदन भी किये है तो बोलते हो जायेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8225017360. राजेन्द्र प्रसाद@7771828693.

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CG ELECTRICITY LALAN SINGH SHIVPRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJENDRA SINGH AYAM

इंसान से नफरत करते हो, भगवान को तुम क्या पाओगे...कविता-

ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य एक कविता सुना रहे हैं :
इंसान से नफरत करते हो भगवान को तुम क्या पाओगे-
इंसान को तुन अपना ना सके भगवान को क्या पाओगे-
इंसान प्रभु का बंदा है नफरत ही नरक का फंदा है-
इन्सान को धोखा देकर के भगवान को तुम झुठलाओगे-
इंसान की इज्जत करना ही भगवान की पूजा होती है-
इंसान को अपमानित करते, प्रभु को न मान दे पाओगे-
खुद अपने दोष छुपाते हो, औरो को दोष लगाते हो...

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: LALJI VAISHYA POEM SIDHI MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »