भारत भुइयां सोन चिरैया महिमा तोर महान...छत्तीसगढ़ी गीत
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सालिक राम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
माटी रे मोरे काम माटी रे मोरे काम-
भारत भुइयां सोन चिरैया महिमा तोर महान-
हीर कबिर अउ रोहित कुमार उबजे एही माटी वो-
तोर कोरा मा उबजे दाई बाढ़ी तोर छाती मा वो-
हरिश्चंद्र राजा कैथे तारा मति रानी वो-
सात भार सोना के कारण बिकागे राजा रानी गा-
सात भार सोना के कारण हरिश्चंद्र बन गे मरघट के रखवारी गा...(183211) MS
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
10 रूपये दूंगा पहले बता 2 रूपये में खाना कहाँ मिलता है...चुटकुले
जिला-बड़वानी, (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक चुटकुला सुना रहे हैं-
सर्किट- भाई वो अपने बचपन का दोस्त आ रेला हे आज रात को खाने पे मेरा सारे चेन अपने कमरे में छुपा दो न प्लीज-
मुन्ना- क्यों तेरा दोस्त छोर है क्या ?
सर्किट- नही भाई वो अपना चेन पहचान लेगा-
प्रोफ़ेसर-अकल बड़ी की भैंस ?
मुन्ना भाई -बताओ तो पहले डेट ऑफ़ बर्थ बता दूँ मामू |
सर्किट – ए मामू तेरे को पापड़ और झापड़ में फर्क पता है
मामू – नही |
सर्किट तो खा के देख ले पता चल जाएगा|
भिखारी- मुझे दो रूपये दे दो मैंने तीन दिन से खाना नही खाया है|
कंजूस- मै आपको 10 रूपये दूंगा पहले बता 2 रूपये में खाना कहाँ मिलता है| (183268)MS
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमेशा परोपकारी होना चाहिए...कहानी
जिला-गया, बिहार से बंजीत कुमार एक कहानी सुना रहे हैं-
एक राजा था उसका बहुत बड़ा दरबार था| राजा एक दिन अपने दरबारियों से कहा मै अपने इलाका में घूमना चाहता हूँ | दरबारियों ने कहा ठीक है हम घुमायेंगे | राजा ने अपने रथ लेकर बहुत दूर निकल गया | रास्ते में एक गाँव मिला जहाँ राजा देखता है एक बूढा पेड़ लगा रहा था, राजा उस बूढ़े से कहा ये तो मुर्ख है | यहाँ पेड़ लगाने से पेड़ सुरक्षित कहाँ रहेगा | यह तो कुछ दिन बाद नष्ट हो जाएगा | इसका पेड़ का फल कौन खायेगा दरबारियों से कहकर बूढा को राजा अपने पास बुलाने को कहा, दरबारियों ने उसे पास बुलाया फिर वही कहा तुम पागल हो गये हो जो यहाँ पेड़ लगा रहे हो, बूढा ने जवाब देते हुए कहा इस पेड़ का फल मै नही खाया तो क्या हुआ मेरे आने वाले पीढ़ी तो खायेगा | ऐसा कहकर बूढा राजा का दिल जीत लिया और वापस गाँव आकर राजा सभी को पेड़ लगाने को कहा | अर्थात हमेशा परोपकारी होना चाहिए | (183245 ) MS
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
जब एक-एक कर सभी भी...कविता-
जिला-बलरामपुर, (उत्तरप्रदेश) सर्वेश सिंह एक कविता सुना रहें है:
जब एक-एक कर सभी भी-
रोने अपना कौशल दिखलायें-
पर कोई भी धनुष को हिला भी ना पाया-
सब हुए क्रोधित विदेराज उस-
जब एक-एक कर सभी भी...(182005) GT
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
वाद्य यंत्र की ध्वनि सुना रहे हैं-
उत्तरप्रदेश से गौरो सभी सीजीनेट के साथियों को एक वाद्य यंत्र की ध्वनि सुना रहे हैं ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (180178) GT
