Impact : राशन मिल गया, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं लॉक डाउन के कारण जिन लोगो के पास राशन कार्ड नहीं है उन लोगो को दिक्कत हो रही है, इसी बीच एक साथी जिनका नाम राजनाथ आदिवासी है उनसे बात हुई उन्हें राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके लिये सीजीनेट श्रोताओं द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पाया था खाद्यान विभाग से वापस कर दिया गया, जिसके बाद दोबारा से सीजीनेट श्रोताओं ने प्रयास किया और अब उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण हम फंसे हैं, ठेकेदार काम कराता है, रहना, खाना नहीं देता...कृपया मदद करें-

सदाशिव नगर, जिला-कमारेड्डी (तेलंगाना) से राजा लोहार बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और इस समय अपने 18 साथियों और उड़ीसा के लगभग 100 लोगो के साथ सदशिवनगर में फंसे हैं उनका कहना है उन्हें खाने रहने की सुविधा नहीं है, उन्हें परेशान किया जाता है काम करने को मजबूर किया जाता है, जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस के कारण लोग को अपने घर में रहने की सलाह दी जा रही है, ठेकेदार उनसे काम कराते हैं और सही से भोजन नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें वहां से निकालने और खाने रहने की सुविधा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691498738, 6261636240.

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CORONA KAMAREDDY PROBLEM RAJA LOHAR SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण फसे लोगो की दिक्कतें और सहायता मिलने के बाद का अनुभव...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से साजन यादव बता रहे हैं वे झारखण्ड राज्य के गिरीडीह जिले के वडथम्बा गाँव के निवासी हैं, वे वहां पर काम के लिये गये थे लेकिन जब लॉक डाउन हुआ तो सारा काम बंद हो गया इसलिये वे पैदल घर जा रहे थे लेकिन सरकार के अनुसार जो जहाँ पर है वहीँ रुके ऐसा निर्देश है जिसके कारण वे वहां पर फस गये हैं, उनका कहना है कि खाने रहने की व्यवस्था नहीं थी, जंगल का इलाका है सांप जैसे जहरीले जीवो का खतरा रहता है, इसके कारण दिक्कत हो रही थी, अभी उन लोगो की स्थिती पहले से अच्छी है शासन द्वारा रहने खाने की सुविधा कर दिया गया है अब कोई दिक्कत नहीं है| संपर्क नंबर@9022920118.

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CG CORONA RAJNANDGAON SAJAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कोरोना से बचने के उपाय...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रहे हैं, हाथ धोने के लिये साबुन का उपयोग करें, खासते, छीकते समय रुमाल का उपयोग करें, हाँथ मिलाने से बचें, बाहर जाने के बाद वापस आने पर हाथ धुलें सेनेटराइज करें, एक साथ ग्रुप में न घूमे, अपने घर में रहें, देश हित के लिये लॉक डाउन किया गया है इसका पालन करें, शासन जो निर्देश देते हैं उसका पालन करें: संपर्क नंबर@ 7879751110.

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CG CORONA HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ये क्या मुसीबत आ गया चारो तरफ सन्नाटा छा गया...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं :
ये क्या मुसीबत आ गया चारो तरफ सन्नाटा छा गया-
वन उपवन में भी नहीं बसंत बाहर-
बसंत ऋतू राज में भी नहीं फूलो की हार-
आम चार महुवा तेंदू में नहीं बौर-
मानो सभी को हो चला लकवा का दौर-
अस्त ब्यस्त हो रहा धरा सभी बीतते है मरा मरा...

Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CG CORONA KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »