सावन की महीना पवन मारे झकझोर...व्यंग्य गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी एक व्यंग्य गीत सुना रहे हैं :
सावन की महीना पवन मारे झकझोर-
जियरा मोरे डोले गांव शहर में चोर-
राम गजब आये ये बेशरम चोर-
पुलिस वाले भईया संभालो गांव शहर के बाग़ डोर-
तुम्ही हो खेवईया ना चले किसी का जोर-
सावन का महीना पवन मारे झकझोर...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
एकता परिषद के 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे जन आंदोलन 2018 की प्रमुख अपेक्षाएं...
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से एकता परिषद के धरम दास 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले जन आंदोलन 2018 की प्रमुख अपेक्षाएं रख रहे हैं :
1- राष्ट्रीय आवासीय भूमि अधिकार की घोषणा एवं क्रियान्वयन,
2- महिला सशक्त हकदारी कानून की घोषणा एवं क्रियान्वयन,
3- राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति की घोषणा एवं क्रियान्वयन,
4- भारत सरकार द्वारा पूर्व में गठित राष्ट्रीय भूमि सुधार परिषद और राष्ट्रीय भूमि सुधार कार्य बल को सक्रिय करना,
5- वन अधिकार कानून 2006 और पंचायत विस्तार उपवन अधिनियम 1996 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रिय लोकतांत्रिक स्तर पर निगरानी तंत्र की स्थापना,
6- भूमि संबंधी विवादों को शीघ्र समाधान के लिए त्वरित न्यायालय का संचालन
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: DHARAM DAS SHAHDOL MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे-हाय रे सुगा मया में झन भूलो भाई...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे-हाय रे सुगा मया में झन भूलो भाई-
मया फास गला ला फसाई रे मया में झन भूलो भाई-
येही समाया में भाई खेली कूदी लेबे रे-
मया फास गला ला फसाई रे मया में झन भूलो भाई-
नाने पाने खेल गवाया जवानी में सोहे-
मया फास गला ला फसाई रे-
हायरे-हायरे सुगा मया में झन भूलो भाई...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 2 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-परयाडी, पंचायत-पिपरोल, विकासखंड-रामचंद्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाल साय बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प 2 महीने से ख़राब है उसके कारण गाँव के लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही है | उसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत, सरपंच, सचिव और मिस्त्री के पास शिकायत किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो उनका अनुरोध है कि कृपया हैण्डपम्प को सुधारा जाए ताकि गाँव के लोगो को पानी की सुविधा हो सके| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि हैण्डपम्प को सुधरवाने में मदद करें : सचिव@9165632625, मिस्त्री@9669750049. अधिक जानकारी के लिए लालसाय संपर्क@9009929493.
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HANDPUMP LALSAY SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने मनरेगा में 3 साल पहले 15 दिन काम किया था, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
ग्राम-बुढाडाड, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुखमन और हरीकृष्णा सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा की सीता नेटी को बता रहे है कि तीन साल पहले मनरेगा के तहत 15 दिन काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए वे लोग सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.@9009630583, सचिव@9917348758, सरपंच@9009846436, सम्पर्क@9009159041.
