2 साल पूर्व 7 माह तक अधिकारियों के आदेश पर ऑपरेटर का काम किया, काम का पैसा नही मिला...

ग्राम पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूनाथ सिंह बता रहे हैं कि उनकी पत्नी प्रियंका पैकरा ने 2016-17 में VLE के पद पर 7 माह आपरेटर का काम किया, जिसके अंतर्गत अधिकारियों के आदेश पर कई तरह के काम किये गए, जैसे-शौचालय का जियो टैगिंग, आवास योजना संबंधी, लोक स्वराज आवेदन का आनलाइन आदि, जिसका पैसा 5 हजार रूपया मासिक मिलना था, जो नही दिया गया है, अधिकारियों के पास आवेदन करने पर अधिकारी बात को टाल देते हैं, ध्यान नही देते इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@7697801195, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9406129250.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: BABUNATH SINGH SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

पूरी बात जाने बिना कोई काम नही करना चाहिए...कहानी-

एक धोबी था, उसके पास एक गधा था, जिसका नाम जगत सिंह था, धोबी गधे पर कपड़ा लादकर धोने तालाब ले जाया करता था, चार साल बाद गधा मर गया, जिस पर धोबी अपने बाल निकलवाकर रास्ते से गुजर रहा था, तभी दीवान ने धोबी से पूछा तुम अपने बाल क्यों निकलवा दिए हो, धोबी ने कहा जगत सिंह का स्वर्गवास हो गया है इसलिए | ऐसा सुनकर दीवान ने भी अपने बाल निकलवा दिए, उसके बाद दीवान राजा के पास पहुचा, दीवान को देखकर राजा ने भी वही सवाल पूछा, दीवान ने भी धोबी का दिया उत्तर दिया, जिस पर राजा भी अपने बाल निकलवा दिया, और रानी के पास पहुचे, रानी ने भी वही सवाल पूछा, राजा ने दीवान का उत्तर दोहराया तब रानी ने पूछा ये जगत सिंह कौन है राजा ने कहा ये तो मुझे पता नही| इस तरह हमें सीख मिलती है, बिना पूरा जानकारी के कोई काम नही करना चाहिए |

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: MAHESH SAKET REWA MADHYA PRADESH SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6-7 महीने से खराब है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

राउतपारा, ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम साथ में विजय कुमार पंडों, दिलबरन पंडों, हरिलाल पंडों बता रहे है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प का 6-7 महीने से टंकी खराब हो गया है लोगों को पानी पीने के लिए बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच के पास आवेदन किये है | लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प की टंकी लगवाने में मदद करे:सरपंच@7909453088, सचिव@9669593767, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. मुकेश आयाम@9617164393.

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: DILBARAN PANDO HARILAL PANDO SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR PANO WATER

चला टूमका बार दामनी यो बेदा बंगायो...कुडुक भाषा में पूजा गीत

ग्राम-मनातू, पोस्ट-कुरमगढ़, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजमणि तिर्की और शौतेन देवी उरांव आदिवासियों की कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे है | यह गीत पूजा करते समय गाया जाता है:
चला टूमका बार दामनी यो बेदा बंगायो-
शान रादी चला यो हे शान रादी बेदा बंगायो-
बरम कुडिया बार दामनी इंगा चला यो-
शान रादी साला यो हे शान रादी बेदा बंगायो...

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: GONDI SONG GUMLA JHARKHAND RAJMANI TIRKI SHUTEN DEVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: 5 कली मिर्च, 5 तुलसी, 5 नीम की पत्ती का सेवन कर पूरे वर्ष भर स्वस्थ रह सकते हैं...

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे हैं, भारतीय सभ्यता, संस्कृति में त्यौहारों का अपना अलग ही महत्व है, सर्वधर्म संभाव की भावना लिए हुए, यहां अनेक जाति और सम्प्रदाय के लोग निवास करते है, सभी धर्म का त्यौहार मानते हैं, इसी तरह से हिन्दू धर्म में हरेली त्यौहार का भी विशेष महत्व है, जो सावन के महीने में मनाया जाता है, इस मौसम में सभी तरफ हरियाली होती है, सुन्दर दृश्य होता है, इस पर्व के दिन किसान खेती नही करते, केवल देख रेख करते हैं, और सभी मिलकर ये त्यौहार मनाते हैं, एक मान्यता के अनुसार परंपरागत वैद्य अपनी विधा को कारगर बनाने के लिए औषधियों की पूजा करते हैं, यदि स्वस्थ व्यक्ति इस ऋतु में 21 दिन तक 5 कली मिर्च, 5 तुलसी और 5 नीम की पत्ती का सेवन करे तो पूरे वर्षभर स्वस्थ रह सकता है |

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: CULTURE HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »