बड़ादेव अर्जी करो बता देव मुझे ज्ञान...गोंडवाना गीत

ग्राम-पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
बड़ादेव अर्जी करूँ बता देव मुझे ज्ञान-
कोया पूछ देव तुझे कब आही गोंडी राज-
कब आही गोंडवाना राज की कोया मोर झर-झर रोये रे-
कहां गए मोर महल अटारी कहां गए राजधानी-
भैया कब आही ओ दिन कोय मोर झर-झर रोये रे-
नामे नगर में महल बनो है गढ़ मंडला कछाई...

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

जय-जय बड़ादेव जय बड़ादेव...बड़ादेव गीत

ग्राम-डपलीपानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बहादुर सिंह गोंडी देवता बड़ादेव पर एक गीत सुना रहे है:
जय-जय बड़ादेव जय बड़ादेव-
आदि मूलनिवासी किसान भैया जी-
धरती दाई में मूलनिवासी किसान भैया जी-
धरती दाई के सेवा लगाओ-
महिमा लगाबो धरती दाई के-

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दस्त का घरेलू उपचार -

ग्राम-ताराडाँड़, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से वैद्य ललन सिंह परस्ते दस्त रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, आजकल गर्मियों का मौसम है चारों ओर लू चल रही है और लोगों को दस्त की शिकायत भी घर घर में हैं. वे बता रहे हैं कि महंगे शहरी उपचार की बजाए गाँव के लोगों को गाँव की वनस्पतियों से ही घरेलू उपचार के बारे में जानना चाहिए। वे बता रहे हैं कि गाँव में मिलने वाले अमलताश के फल का बीज 4 नग पीसकर शक्कर 100 ग्राम, नमक 20 ग्राम नीबू रस 100 ग्राम को मिलाकर पानी में घोल कर पीने से डायरिया दस्त समाप्त हो जाता है | इस बारे में और जानकारी के लिए आप वैद्य ललन सिंह परस्ते से 7089711674 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: LALAN SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER

मुख्यमंत्री जी 15 साल मनाने जा रहे हैं, उनके घर के पास हमारे गाँव में सड़क, बिजली कुछ भी नहीं...

ग्राम-सजनखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम छत्तीसगढ़ की सरकार को बधाई देते हुए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की तीसरी पंचवर्षी पूरे होने में डेढ़ साल रह गए है लेकिन अभी तक उनके ग्राम-सजनखार में सड़क और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जबकि वे सभी मिलकर इन सब के लिए सभी जगह लगातार आवेदन निवेदन करते रहे हैं आज भी यहाँ के आदिवासी लोगो को वन भूमि का अधिकार पत्र नहीं मिला. सरकार के कार्यकर्ता अपनी सरकार अपनी मनमानी करते हैं गांव के विकास में कोई कार्य नहीं किये और आज भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है ग्राम सजनखार इसका प्रमाण है | उल्लेखनीय है कि साजनखार मुख्यमंत्री जी के गृह से कुछ किलोमीटर पर ही स्थित है. मरकाम@9575248234

Posted on: Sep 06, 2017. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सिपाही जमीन पर, चलता है, इसलिए उसे गिरने का डर नही...गीत

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कविता सुना रहे है:
सिपाही जमीन पर चलता है-
इसलिए उसे गिरने का डर नही-
पर उपर चढ़ा अधिकारी, तभी तो गिरेगा ही-
उसे अपनी मर्यादा को, बनाए रखना चाहिए-
ऐसा ना करने पर वह, नीचे ही गिरेगा...

Posted on: Sep 06, 2017. Tags: KAILSH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »