मैं 65 साल से अधिक की हूँ पर अभी नही मिल रहा हैं वृद्धा पेंशन कृपया वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे

छत्तीसगढ़ राज्य जिला बस्तर ब्लाक दरभा ग्राम पंचायत-मामडपाल (आमापारा) से गुरबारी बाई (65) वर्ष वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं जो इस समस्या के लिए दो बार ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9407664666, संपर्क@9302775607

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GURBAARI BAI OLD AGE PENSION PROBLEM

सुना सुना दादा दीदी ,सुना सुना आया बुबा...हल्बी गीत-

ग्राम-ढोकाम, ग्राम पंचायत-बिरगाली, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार पोयाम जी हल्बी गीत सुना रहे है :
सुना सुना दादा दीदी ,सुना सुना आया बुबा-
सुना सुना बलून बाती सांगुन ताक्लो-
एदेया सुनलो नही रस मंद ने लंद पंद ने-
लंदा सुरम पियून बाती घर के बुडालो एदय सुनलो नही-
पियून खाहून सोहून रालो खेती बाड़ी नांगर कर सबके बुलाकलो-

Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI MAHESH POYAM SONG

हमारे गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है, पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है...

स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- तिरथुम, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है। उनके पारा में 10 घर हैं जिनको पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है। इस संदर्भ में इन्होंने आवेदन भी दिया था। कृपया दिए गए नंबरों में बात करके इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 7647976626, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 9406016762

Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM+ RAJURAM POYAM ROAD TIRTHUM

IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...

पटेलपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच भोजाराम मंडावी बता रहे हैं कि पिछले साल उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7724010767

Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHOJARAM MANDAVI CG HANDPUMP IMPACT SILAK JHODI WATER

आया मोचो दन्तेश्वरी भुहा बैरम आय...हल्बी गीत

ग्राम-ढोकाम, पंचायत-बिरगाली, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार जी हल्बी गीत सुना रहे है-
आया मोचो दंतेश्वेरी भुहा बैरम आय-
मई दण्डकर मई इन्द्रावती सुंदर मोचो आय-

तुमके चरण चरण आय तुमके चरण चरण आय- मै आय बस्तर जिला चो आदिवासीं पिला- बैलाडीला बैलाडीला बैलाडीला बैलाडीला- मै आय बस्तर जिला चो आदिवासी पिला...

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI SONG KUMAR MAHESH

« View Newer Reports

View Older Reports »