लोगो में गोंडी सीखने की ललक है, लेकिन इस भाषा में अभी तक शिक्षा का कोई साधन नही...

अंबिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ) से कोमल सिंह नेताम बता रहे हैं कि गोड़ी भाषा अभी केवल आदिवासी ग्रामीण इलाको में ही बोले जा रहे हैं, शिक्षा के रूप में सामने नही आया है, 1990 में मध्यप्रदेश सरकार ने गोड़ी भाषा से शिक्षा देने का प्रयास किया था, उसमे कुछ पुस्तकें भी निकली गई थी, लेकिन उसमे सफलता नही मिली, गोड जाती में इस भाषा को सीखने की ललक है, लेकिन अभी तक गोड़ी लिपि में लिखाने या पढ़ाने का प्रयास किसी ने नही किया है और जो पुस्तके प्रकाशित हुई है वो देवनागरी लिपि में है, गोंडी में एक दो पुसतकें आई है, लेकिन अभी कोई भी ऐसा व्यक्ति सामने नही आया जो अच्छे से गोड़ी लिख पढ़ सके |

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: SANOTI KAWADE SONG VICTIMS REGISTER

हले हो चिर्रा भईया सीता माता हीर कईका मोला...कुडुक भाषा में रामायण गीत

ग्राम-कुरुमगढ़, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से आजाद बाग कुडुक भाषा में रामायण गीत सुना रहे हैं:
हले हो चिर्रा भईया सीता माता हीर कईका मोला-
हले हो चिर्रा भईया गच-गच नुकुदाय-
सीता माता हीर कईका मोला-
ऐ रगा ईईर कान चिरिट-चिरिट बात कोन-
जोगी बेसे रावन बरचा की ऐंदेर नोनो-
हाना हो चिगला भईया-
हींग परता-परता नुकुदाय सीता माता हीर कईका मोला...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: AJAD BAAG SONG VICTIMS REGISTER

नल खुदा है, पम्प लगा है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है पर आज तक पानी शुरू नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-चोरभठी, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि उन्होने 2014-15 में नल जल योजना से संबंधित सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद वहां पर 5 HP बोर का कनेक्शन किया गया, पंप लग चुका है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है लेकिन आज तक बोर मशीन शुरू नही किया गया, अधिकारियों के पास शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे, कृपया हम 200 लोगों की अधिकारियों को फोन कर मदद करे : इंजिनियर@9993400770, PHE विभाग S.D.O@7999846441, JE@9425185281, AE@9425185263. संपर्क @8435657690.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: NATTHULAL RATHOUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

झारखण्डी राजी कोय पेलो झिली मिली रा...झारखण्डी आदिवासी गीत-

ग्राम-हराडीपा, पंचायत-बरवेनगर, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से गुलोरिया टोप्पो, तोसन मिंज और शोभा कुजूर एक आदिवासी गीत सुना रहे है, जिसमे पेलो (लडकियां) झारखण्ड को सोने के जैसा बता रही हैं:
झारखण्डी राजी कोय पेलो झिली मिली रा-
जीके पेलो झका मका राजी-
आओ जे ओ कीके पेलो सोने गई मची-
या को पेलो रुप गई मची या-
बबा गेयो कोदास कै पेलो सोने गई मची-
झारखण्डी राजी कोय तेलों झिली मिली राज...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: GULORIYA TOPPO SONG TOSAN MINZ VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गला बैठ जाने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हमें गला बैठ जाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि धनिया फल 500 ग्राम, मिश्री 500 ग्राम इन दोनों को साफ़ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेवे, मात्रा 1-1 चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करे शीघ्र लाभ होता है| परहेज ठंडी चीजो से बचे, गर्म चीजो का प्रयोग करे, मिर्च, मसाला, तेल , घरिष्ट भोजन का सेवन कम करे नशा न करे और हल्का भोजन करें | इस तरह हमारे आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से हम स्वस्थ रह सकते हैं और पैसे की भी बचत कर सकते हैं| एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »