Impact: Got our Below Poverty Line and Ration cards after report on CGnet...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी और कमल भान बता रहे हैं कि वे दोनों विकलांग हैं और उनके राशन कार्ड की समस्या थी जिससे वे अपने आर्थिक जीवन से बहुत परेशान थे क्योंकि उन्हें बाज़ार से अधिक दाम में भोजन खरीदना पड़ता था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया. कुछ समय पश्चात् उनका नाम गरीबी रेखा में जुड़ गया और राशन कार्ड भी बन गया ये साथी अब बहुत खुश हैं, सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की| अशोक कुमार कोरी@9713063019.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: ASHOK KORI FOOD HINDI IMPACT KAMAL BHAN RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH HINDI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

तोरे से बिदा लेन गुईया कैसे भुलाये जाबो रे...नागपुरी गीत

ग्राम-नंदावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से पुनीता मिंज, सुचिता मिंज, फिलोमिना कुजूर, खुशबू तिर्की और रेशमा एक्का नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
तोरे से बिदा लेन गुईया कैसे भुलाये जाबो रे-
सगा प्यार करो न सनम रे करो ना तोर इंतजार रे-
घड़ी-घड़ी तोर चेहरा, गाड़ी जे हेज आवेला-
तडप-तडप दिल कहे ला, अंखियो के नूर बहे हा-
तोर पे दीदार बेन गुईया, कईसे भुलाई जाबो रे-
सगा प्यार करो न सनम रे, करो न तोर इंतजार रे...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: POONITA MINZ SONG SUCHITA MINZ VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना और तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव के जुन्हापारा वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इस समस्या को उन्होंने सरपंच के पास रखा, मंत्री के पास गए लेकिन समस्या अभी भी बनी है, उनका कहना है हैंडपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बातकर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9009070789, गृहमंत्री@9926955054. संपर्क नंबर@9644510071.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रशेखर मारपच्ची एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना-
कईसन तुहर नीद गे सवरो करेला झान तारी ना-
आमा तरी सुतली अमली तरी गोड गे, करेला झान तारी ना-
गोडे कर बिछिया ला लेगे छला चोर गे, करेला झान तारी ना-
कईसन तुहर नीद गे सवरो करेला झान तारी ना-
ये गोडे कर पैरी ला लेगे छला चोर गे, करेला झान तारी ना...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: CHANDRASHEKHAR MARPACHI HINDI HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »