Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 25th Dec 2019...
Today Nagamani is presenting Bultoo Radio in Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio he is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 8602008777 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGMANI TELANGANA
तोला बंदत हौं दिन रात ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-
त्रिलोकी सिदार एक गीत सुना रहे है:
तोला बंदत हौं दिन रात ओ-
मोर धरती मैया जय होवे तोर-
मोर छैयां भुइयां जय होवे तोर-
सोवत उठ के बढ़ी बिहनिया तोरे पईया लागों-
तोरों ज्योत मा करो आरती गंगा पाँव पखारों-
तोला बंदत हौं दिन रात ओ...
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: CG SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो...वंदना गीत-
ग्राम-उमरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेखा उइके एक वंदना गीत सुना रहे है:
वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो-
वन्दत हो मै शिवा गुरु ला मै वंदना करो-
कमल ले चरण ला चरण कमल का वंदना करो-
शिवा गुरु के चरण के कमल ला वंदना करो-
मैया भवानी के चरण के कमल ला वंदना करो-
हरिंद्र भैया रण के कमल ला वंदना करो-
वंदना करो मै वंदना करो वंदना करो...
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: ANUPPUR MP REKHA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :त्वचा रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी त्वचा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं इसके लिए अपामार्ग या लटजीरा (चिरचिटा) उसके पंचागा को लेकर के मिटटी के घड़े में रख कर भस्म बनायें और 100 ग्राम भस्म में कंजी का तेल मिलाकर के मलहम जैसा बना ले और चर्म रोग के स्थान पर लगायें एवं नीम की पत्ती खाली पेट में दिन में 2 बार 15 पत्ती लेने से सभी प्रकार के चर्म रोग से आराम मिलता है| परहेज- चना मटर मसूर की दाल उड़द दाल बैंगन , मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन सेवन ना करें और मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें: अधिकजानकारी के लिए सम्पर्क करे. @9111061399.
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है, अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-
ग्राम-चमेली, पंचायत-गवरदंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान मार्को साथ में बालदाई कचलाम बता रहीं है कि उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@7647919126, सरपंच@7587829467, CEO@9425263888.
