स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्व्गंधा जड़ी 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद उसमे 1 mg स्वर्ण भष्म डालकर दवा बना लेना है| रात को भोजन के बाद एक चम्मच और सुबह नास्ते के बाद एक चम्मच सेवन करना है| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: Jul 02, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
आरोप लगाकर अध्यक्ष पद से हटाया गया, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें-
ग्राम-चोरभाटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं| उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था| जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी| जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी| सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया| जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुए| लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ| 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया| उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7567966500, जनपद CEO@9424984952. संपर्क नंबर@8359925074.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATTHU RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जितना है उसी में संतुष्ट रहें...कहानी-
एक राजा था| उसे लोग जिन की कहानी सुनाया करते थे| कहानियां सुनकर उसे इच्छा हुई| वो भी जिन को प्राप्त करे| राजा ने कई लोगों से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाया| एक बार वो जंगल में शिकार करने जा रहा था| तभी उसे आवाज सुनाई दिया| वह चारो तरफ देखा, कोई नहीं दिखा| उसने देखा सामने एक बोतल पड़ी जिसमे से आवाज आ रही है| उसने राजा से पूछा तुम कहाँ जा रहे हो| राजा ने कहा मै जिन की तलास कर रहा हूँ| जिन बोला मै ही जिन हूँ| राजा बोला ये बोतल में क्या कर रहे हो| जिन बोला मुझे किसी ने बोतल में बंद कर दिया| मुझे बहार निकाल दोगे तो मै तुम्हारी सभी इच्छ पूरी कर दूंगा| राजा की मनोकामना पूरी हो गई| उसने जिन को बहार निकाल दिया| उसके बाद जिन बोला बताइये क्या करना, लेकिन उससे पहले मेरी एक शर्त है, कि आप हमेशा मुझे काम देते रहेंगे| नहीं तो मै आपके सबसे प्रिय को खा जाऊंगा| राजा ने एक-एक कर अपनी सारी इच्छा पूरी कर ली| फिर उसके पास कोई काम नहीं बचा| जिन बोला आज मुझे कोई काम नहीं दिये हो| इसलिये मै राजकुमार को खा जाऊंगा| राजा बोला रुको तुम इस डिबिया में चले जाओ| फिर मै तुम्हे और काम दूंगा| जिन डिबिया के अंदर गया| राजा ने उसे बंद कर दिया और समुंदर में फेकवा दिया|इसलिये कहा गया है, जितना है उसी में संतुष्ट रहें| सोनू गुप्ता@9838264308.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
लोमड़ी और ऊंट की कहानी...
एक सैतान लोमड़ी थी| उसे दूसरो को परेशान करने में बड़ा मजा आता था| उससे सभी परेशान थे| एक दिन उसे जंगल से भगा दिया गया| जाते समय उसे एक ऊंट मिला| ऊंट का भी कोई दोस्त नहीं था| इसलिये वह लोमड़ी से बोली तुम मुझसे दोस्ती करोगे| फिर दोनों दोस्त बन गये, और साथ में रहने लगे| एक दिन लोमड़ी अपने मामा के घर जाने को बोला | ऊंट बोला इतनी भी क्या जल्दी है| दो-चार दिन रुक लो फिर चले जाना| लोमड़ी बोली ठीक है| दोनों एक बार घूमने को निकले लोमड़ी रेत में नहीं चल सकती थी, तो ऊंट ने उसे अपने ऊपर बैठाकर घुमाने को कहा| घुमते हुये| लोमड़ी बोला मुझे रेत में गोता लगाना है| ऊंट ने मना किया| लेकिन लोमड़ी नहीं मना, और परेशान करने के लिये| रेत में गोता लगाने के लिये नीचे उतरा जिससे रेत में फसकर अधमरा हो गया| तब ऊंट ने उसे उठाकर किनारे पर रखा| और कहा दोबार ऐसी मुर्खता नहीं करना|
Posted on: Jun 28, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अलसी का बीज 50 ग्राम, अखरोट की गिरी 50 ग्राम, तेज पत्ता 50 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, असगंध 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम लें| सभी को साफ़ कर सुखा लें| और चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण सुबह नास्ते के बाद और रात को सोते समय सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
