Impact: Officer said no toilet -no ration, After reporting we got our ration...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके गाँव में छटवां और सातवाँ महीने का राशन नहीं मिला था सरपंच कहता था कि एसडीएम साहब ने कहा है कि जब तक बाथरूम और टायलेट के लिए आप लोग गड्ढा नहीं खोदोगे तब तक राशन नहीं मिलेगा तो उसके बाद मैं सीजीनेट में सातवाँ महीने में रिकॉर्ड कराया इसके बाद दस रोज के अंदर हमें राशन मिल गया अभी आठवाँ महीने का भी राशन दे दिए हैं | इलसिए मैं सीजीनेट के सभी उन साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने गरीब ग्रामवासियों की मदद की जो राशन का सस्ता गल्ला नहीं मिलने के कारण बेहद तकलीफ में थे | कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: FOOD KAILASH SINGH POYA RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
री री लोयो रेला रे रेला, री री लोयो रेला रे रेला...रेला पाटा (गीत)
ग्राम-परसापानी, विकासखंड-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से गेंदसिंह गोटा एक रेला पाटा सुना रहे है:
री री लोयो रेला रे रेला, री री लोयो रेला रे रेला-
माटी धरती जौहर लागी ला-
बुपा माटी धरती जौहर लागी ला-
पुरका मुदिया जौहर लागी ला-
पुबा पुरका मुदिया जौहर लागी ला-
री री लोयो रेला रे रेला...
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: GEND SINGH GOTA SONG VICTIMS REGISTER
नई आवे पानी बरखा नई लागे नागर जुवा...गीत
ग्राम-पम्पानगर, ब्लाक-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंगल सिंह गीत सुना रहे हैं :
नई आवे पानी बरखा, नई लागे नांगर जुवा-
चला भागा-भागा संगी रे, कोयला खदान-
खाए बिना झटकत हे प्राण-
अईसन जन सोचा भैया अब आई पानी बरखा-
अब होई धान नहीं जाए बरिक परी भैया कोइला खदान...
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: MANGAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में शाला विकास समिति ठीक से कार्य नहीं कर रही है, काम सिर्फ कागज़ में हो रहा है...
ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम शाला विकास समिति के सम्बन्ध में बता रहे हैं कि हमारे गांव में शाला विकास समिति कर्तव्यनिष्ठ नहीं है ,शाला विकास समिति साल में एक भी बार शाला विकास समिति की मीटिंग में नहीं आती है. शिक्षक बच्चो को रजिस्टर दे कर गांव-गांव घूम कर विकास समिति के सदस्यों से दस्तखत कराते हैं, इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है साथ ही शाला में होने वाले किसी भी कार्य क्रम में अभिभावकों और ग्रामवासियों को नही बुलाया जाता है ये इस सन्देश के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे है कि इस पर ध्यान दे जिससे इस व्यवस्था को सुधारा जा सके...हेमसिंह मरकाम@9575248234
Posted on: Sep 13, 2017. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
कवर्धा (कबीरधाम) में 14 से 16 सितम्बर सीजीनेट स्वर बुल्टू रेडियो प्रशिक्षण हेतु सभी को आमन्त्रण...
कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रमन सिंह ठाकुर बता रहे हैं कि करीरधाम ( कवर्धा) शहर में सीजीनेट बुल्टू रेडियो का प्रशिक्षण14 सितम्बर से 16 सितम्बर 2017 तक रखा गया है इसलिए सभी साथियों आमंत्रित किया जा रहा है | वे बता रहे हैं कि सीजीनेट गरीबों की आवाज़ है जिन लोगों को मुख्यधारा की मीडिया में स्थान नहीं मिलता वे साथी यह सीखकर अपनी आवाज़ उठा सकते हैं और देश दुनिया तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. लोक सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजमहल चौक, संतोषी मंदिर प्रांगण कवर्धा में रखा गया है इसमें आप भी सहयोग कर सकते हैं और कृपया अपने साथियों को भी बताइये जो बुल्टू रेडियो कैसे चलता है यह सीखकर अपना खुद का बुल्टू रेडियो भी शुरू करना चाहेंगे | ठाकुर@8827881714
