शासकीय वनभूमि में सर्वे में नाम जोड़ने के लिए कलेक्टर के पास दावा फार्म भरे थे, नाम नहीं आया...
ग्राम लोनी 521, पंचायत-छतैनी, ब्लॉक्-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कोल बता रहे है, वे लोग ग्राम लोनी में शासकीय वनभूमि में बसे हैं सभी कोई अपने-अपने नाम सर्वे कराने के लिए सभी गाँव के लोग मिलकर जिला कलेक्टर के पास दावा फार्म भरे थे जिसमे आधे लोग का नाम सर्वे में आया है और कुछ लोगो का नाम नहीं आया है | राजकुमार कोल, श्रीराम, मुन्नी देवी आदि लोग का नाम छोड़ दिया गया है और इनका नाम सर्वे में नही आया है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके इन सब का नाम फिर से सर्वे में जुडवाने का प्रयास करें : सम्पर्क नंबर @7024384489, ब्लॉक्CEO @9407803480, तहसीलदार@9993474875 (170833) CS
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: LAND PROBLEM RAJKUMAR KOL REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
उनकी परंपराई रीत निभाना प्यारी बन्नी...बन्नी गीत-
जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक बन्नी गीत सुना रहे हैं:
उनकी परंपराई रीत निभाना प्यारी बन्नी-
ससुराल जाकर बन्नी सासू को कुछ मत कहना-
अपनी मम्मी जैसी प्रीत निभाना प्यारी बन्नी-
उनकी परंपराई रीत निभाना प्यारी बन्नी-
ससुराल जाकर बन्नी ससुर को कुछ मत कहना-
अपने पापा जैसे प्रीत निभाना प्यारी बन्नी-
उनकी परंपराई रीत निभाना प्यारी बन्नी... (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SATANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : छाछ या मठा का औषधीय उपयोग...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गंधी मठा या छाछ का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, इसका सेवन करने से शरीर के अंदर के घातक पदार्थ मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं, छाछ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, छाछ का नियमित सेवन करने से शरीर बलवान होता है, बिना कुछ खाये लगातार 3 दिन तक छाछ का सेवन करने से शरीर का पंचकर्म हो जाता है, पेट साफ करने के लिये छाछ का सेवन करना चहिये संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सावन के महिना में भक्ति भाव और त्यौहार के बारे में जानकारी दे रही है...
जाया मुंडा ग्राम खैरागढ़ जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ से सावन के महिना में शिवजी के पूजा करते है और श्रद्धा आराधना जो भक्ति अपने मन के शांति के लिये जो कुछ मन्नत रहता है उसी के लिये उपवास रहे जातें है बारिश के समय में मौसम बदल जाते है भी हरे भरे रहते है सावन के माह में बहुत सारे त्यौहार आएंगे जैसे पंद्रह दिन बाद भोजली बोने शुर कर देंगे अपने-अपने घर में और साथ में हरेली का त्यौहार मनाया जाता है उन सभी त्योहारों के बारे में बता रही है|
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: JAYA MUNDA RAJNANDGAON CG SAWAN STORY SONG VICTIMS REGISTER
निःशुल्क एम्बुलेंस चलाना चाहते हैं, सहयोग के लिये निवेदन...
नांदेड़, महाराष्ट्र से माधुरी प्रहलाद भालेराव और उनके साथी आशूष जानकारी दे रहे हैं, आशूष दिल्ली से हैं, वे NGO चलाते हैं, परहान दिव्या ट्रस्ट इसमें वे एमुलेंस चलाने वाले है जो निःशुल्क होगा, पूरे देश में किसी भी राज्य हो सेवा उपलब्ध होगी, जिस पर वे सहयोग चाहते हैं, इसके विषय में जानकारी के लिये दिये नंबर पर बात कर जानकारी ले सकते हैं और सहयोग कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9650420975. (AR)
