Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 12th Feb 2019...
Today Nagamani is presenting Bultoo Radio in Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio thy discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 8602008777 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH BULTOO RADIO NAGAMANI
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, ब्लॉक, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से लखेश्वरी सेठिया एक गीत सुना रही हैं:
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम बाँस की होकर भी हमको तड़पाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी-
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी...
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज़ का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कब्ज़ नाश के घरेलु उपचार बता रहे हैं, प्याज़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर भोजन के साथ खाने से लाभ हो सकता है, दूसरा उपाय भोजन करने के बाद मीठी दही में एक चुटकी सेंधा नमक और काली मिर्च को मिक्स कर सेवन करने से भी आराम मिल सकता है। भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
का मै चढ़ावा तोला दर्शन दे माता मोला...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सूर्यवंसी, लीलावती सुर्यवंसी,
प्रियंका दीवांग, अनीता दिवांग और यमुना मांडवी एक गीत सुना रहे हैं :
तोला दुर्गा कहंव के मां काली-
चारों धाम में तोरे है उजारी-
ओ माता रानी-
का मैं चढ़ावंव तोला, दर्शन दे माता मोर-
चंद्रपुर में चंद्रसेनी कहाये तैं-
रायगढ़ मा बूढ़ी माई हो..
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है...
ग्राम-ढोडी, पंचायत-टिकरापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, बांसदेव, बोधन मरकाम, लालसाय आयम, जुगेश्वर मरावी और अलारसाय मरावी का कहना है वे 30 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, निवासी जुर्माना पटाये हैं, ग्राम सभा में कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनका आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाता है जबकि उसी जगह दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्ज़ा कर काम किया जा रहा है और गाँव के निवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9753808796, कलेक्टर@9479052281, CEO@9787789073, पटवारी@9975898724. संपर्क नंबर@9111352665.
