बकरी घर बनाये जिससे बीमारी और जानवरों से बचाया जा सके-
मुजफ्फरपुर (बिहार) से बकरी पालन समूह और सभी बकरी पालन करने वालो तक जानकारी पहुँचाने के लिये ये कार्यक्रम बनाया गया है, जिसे अनीता और सरला श्रीवास प्रस्तुत कर रही हैं, तो सभी श्रोता इस कार्यक्रम सुने और दूसरो को भी जानकारी दें जिससे लोग जागरूक हों और सही तरीके से बकरी पालन कर सकें और बकरियों की रोगथाम कर सके| इसके लिये आवश्यक है कि उसे सही तरीके से रखा जाये, रहने के लिये घर बनाया जाये, जिससे जानवरों और बीमारी से बचाया जा सकें|आइये जाने कैसे इस कार्यक्रम के माध्यम से...
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: ANITA BIHAR MUZAFFARPUR SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मुंह के छाले को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, सहजन या मुनगा की जड़ को लेकर 3 – 4 छोटे टुकड़े कर लें, उसके बाद बाद चार कप पानी में उबालें जब पानी आधा रह जाये तब उसे गुनगुना कर गरारा करें लाभ हो सकता है, ये प्रकृया दिन में 2 बार करें, पेट साफ रखें, बाल हरण का चूर्ण सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ 3 दिन तक सेवन करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 29th Dec 2019...
Today Nagamani and Sanjeet Kumar are presenting Bultoo Radio in Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio he is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 8602008777 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGMANI SANJEET KUMAR TELANGANA
कौन लगावे कासिल पेड़ रे, कौन लगावे रना बांस...गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से राष्ट्रिय आदिवासी महोत्सव में शामिल रामकरन गुनिया और मरीचा माखरे एक गीत सुना रहे हैं जिसे हल चलाते समय गाते हैं :
कौन लगावे कासिल पेड़ रे-
कौन लगावे रना बांस-
रामजन माया ला कौन लगावे रना बांस-
रानी लगावे कासिल पेड़ रे-
राजा लगावे रना बांस-
रामजन माया ला कौन लगावे रना बांस...
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: BHAN SAHU CG RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल पीलिया रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं श्योनाक पेड़ का छाल और भुई आँवला दोनों को 10 – 10 ग्राम लेकर रात को पानी में भीगा दें और सुबह छानकर चने के दाल के बराबर कपूर मिलाकर खाली पेट सेवन करें, लाभ हो सकता है, गन्ने का रस, पपीता, मूली का सेवन करना पीलिया बीमारी को ठीक करने में लाभदायक है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.
