स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती 10 ग्राम, पानी 1 पाव, शक्कर 10 ग्राम इकट्ठा कर लें |
विधि : पानी में सनाय की पत्ती और शक्कर मिलाकर चाय जैसा उबालें| गुनगुना रहने पर उसका उपयोग करें| एक-एक कप चाय जैसा लगातार तीन दिन तक सेवन कर सकते हैं| गर्म पानी का सेवन करें और गर्म पानी से नहायें| 3 दिन तक लगातार दाल चावल की खिचड़ी खायें| इस प्रक्रिया को 6 माह में एक बार करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनबहोर केवट एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो-
काहे के झुलेना गढ़िहा मा गड़े हे-
काहे के लगे ओमा डोर-
सोन के झुलना गढ़िहा मा गड़े हे-
सोने लगे हवय ओमा डोर, झुलेना दाई गढ़िहा मा गड़े हे...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ANUPPUR MANBAHOR KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

मेरा स्कूल 8 किलोमीटर दूर है, आने जाने में दिक्कत होती है, साईकिल के लिये आवेदन करने पर कोई ध्यान नह

ग्राम नवस्ता, पोस्ट-टंगहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना चौधरी बता रही हैं| वे कक्षा 10वी में पढ़ती हैं| उनके स्कूल का नाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी है, जो उनके गांव से 8 किलोमीटर दूर है| स्कूल जाने के लिये वह बस का उपयोग करती हैं| जिसका उन्हें प्रतिदिन का किराया देना होता है| उनके स्कूल में आराधना को छोड़कर सभी को साईकिल मिला है| उनका कहना है, मुझे भी साईकिल मिलना चाहिये, जिससे स्कूल आना जाना कर सकूं | इसके लिये उन्होंने स्कूल के प्राचार्य के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर साईकिल दिलाने में मदद करें : प्राचार्य@9753514659,
कक्षा अध्यापक@7692873217. संपर्क नंबर@6264510518.

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ARADHANA CHAUDHARI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

जिन्होंने आजादी दी लहराने को तिरंगा, नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को...गीत-

ग्राम-नवस्ता, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना चौधरी एक राष्ट्रिय गीत सुना रहे हैं :
जिन्होंने आजादी दी लहराने को तिरंगा-
नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को-
1947 के पहले ये कैसा सितम था-
आप बड़ा कोई कहू नहीं जचता-
मिटाया जिन्होंने गमो का ये बादल-
नहीं चाहिये भूल जाना उन्ही को...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ARADHANA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
पुन चिरई बोले राती, चिरई बोले राती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती-
नई करों चिल्हिर चाल्हर रात के बहाती-
तोर मोर भेट होगे नरवा के नहाती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »