ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
मित्र के दुःख में रोकर, सब्जी काटो धोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
निद्रा में सोकर, पत्थर में ठोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
खेती में बीज बोकर, किसानी में पाटा कोपर का बहुत बड़ा महत्व है...

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : विस्थापित परिवारों को मुवावजे की राशि मिल गई...

ग्राम, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं| अम्बुजा कंपनी द्वारा विस्थापित परिवारों के मुवावजा की राशि जमा कर देने के बाद भी शासन द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था| जिसके कुछ दिनो बाद परिवारो को मुवावजे की राशि का भुगतान कर दिया गया है| लोगो की मांग थी| कि राशि चार गुना किया जाये| जो हो चुका है| उदय पटेल का मामला जो न्यायलय के फैसले के बाद भी रुका था| अब सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों की मदद से पूरा हो गया है| इसलिये वे धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA SONG VICTIMS REGISTER GUPTA

जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान...गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं :
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
ओती ले सूर उवथे, होवाथे बिहान-
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
तन में धोती कुर्ता तेहां मुड़ मा पहिने पांगा-
हाँथ मा तोतारी धरे कांधे धरे नागर-
ले लेके तन मा बोवाथे टिकरा धान...

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

हे जल जब तू आता धरती, हरे भरे हो जाता धरती...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
हे जल जब तू आता धरती, हरे भरे हो जाता धरती-
हे जल जब तू आता धरती, नदी नालो से बाढ़ निकलती-
हे जल जब तू आता धरती, गाय भैस हरा चारा चरती-
हे जल जब तू आता धरती, बोये बीज अंकुरण करती-
हे जल जब तू आता धरती, तुझे देखकर गर्मी डरती-
हे जल जब तू आता धरती, मेढ़क भी टर्र-टर्र करती...

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

अमवा ले अईदा न सईंया, एको अमवा ले अईदा न...गीत-

ग्राम-अमृतपुर, पुरेना, लौकाई, जिला-बहराई (उत्तर प्रदेश) से केदारनाथ कुसवाहा एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
अमवा ले अईदा न सईंया, एको अमवा ले अईदा न-
हमरे मनवा करे ला खाईके अमवा दईदा न-
जमुनिया ले अईदा न ओ सईंया जामुन ले अईदा न-
कि हमरा मनवा करे ला खाईके, जामुन ले अईदा न...

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BAHARAI KEDARNATH KUSWAHA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »