मनुष्य को कठिन परिस्थिति में अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिये...कहानी-

एक साधू नदी में स्नान करने आये| उन्होंने देखा कि एक बिच्छू पानी के सतह में तैर रहा है| साधू ने उसे बार-बार उठाने की कोशिश किया| लेकिन बिच्छू गिर जा रहा था| आखिरकार वे सफल हुए और उसे उठाकर बाहर रख दिया| ये सब देखकर लोगो ने पूछा बिच्छू ने आपको काटा और आपने उसे उठाकर बहार रख दिया| उस पर साधू ने जवाब दिया, जब बिच्छू एक कीट होकर अपना स्वभाव नही बदलता है, तो हम मनुष्य होकर कैसे अपना स्वभाव बदल सकते हैं| ये सुनकर सभी बहुत प्रभावित हुए| इस कहानी से सीख मिलती है| मनुष्य को कठिन परिस्थिति में अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिये|

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: AZAMGARH SONG SONU GUPTA UP VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो सबको गले लगाना-
मछली से सीखो स्वदेश के लिए तड़पकर मरना...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जल से पतला कौन है, कौन भूमि से भारी...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
जल से पतला कौन है, कौन भूमि से भारी-
कौन अगन से तेज है, कौन काजल से काली-
जल से पतला ज्ञान है, पाप भूमि से भारी-
क्रोध अगन से तेज है, कलंक काजल से काली-
मन भज ले श्री राधे गोविंदा...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

काखर गांव दाई काखर बजाओं माता...देवी गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक देवी भजन सुना रहे हैं :
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई-
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या जैसे बालों के टूटने, झड़ने, दो मुंहे बाल होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| भृंगराज पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, तना, छाल सभी का मिश्रण 250 ग्राम, आंवला 250 ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम, रीठा 250 ग्राम, तीली का तेल 2 लीटर इकठ्ठा कर लें| उसके बाद तेल को छोड़कर बाकी सभी को दरदरा पीसकर पाउडर बना लें| उसके बाद लोहे की कढ़ाई में 2 लीटर तीली के तेल के सांथ सभी को उबालें| जब ये जल जाये| तो ठण्डा कर ले| उसके बाद 5-5ml दिन में दो बार सुबह-शाम बालों में हल्के हांथो से मालिश करें| महिलायें 10 से 15 ml रात को सोते समय बलों में हल्के हांथ से मालिश करें| इससे लाभ हो सकता है| पर्याप्त नींद लें|तनाव से बचें| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा न करें : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »