स्वागत करेला हम तन मन से, नैना जुडाई गईली दर्शन से...गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
मै दृष्टिबाधित हूँ जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, रोजगार दिलाने में मदद-
ग्राम-पाली, थाना-बैकुंठपुर, पोस्ट-जामू, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार द्वेदी बता रहे हैं| वे दृष्टिबाधित हैं| देख नहीं सकते| उन्होंने MA तक की पढाई की है| पिता जी का देहांत हो चुका है| उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| उन्होंने रोजगार को लेकर सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर में बात कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करें| जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें| शिवकुमार द्वेदी@9203767814.
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SHIVKUMAR DIWEDI SONG VICTIMS REGISTER
मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न-
मै सरगुजा के रहईया मोला भईया गदा न-
बारी में तरकारीया, तरकारी में फुलवारी-
बारी में तरकारी नईया, होगे धोखा धरी-
मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न...
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
राती के तो देखो न तोर सुरतिया, अरे दिने काहे डूब गईले चांदो...गीत-
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे दिने काहे डूब गईले चांदो-
कभी राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे सूपगे तो पूछो न, गोटे डहर खोजो न-
आज पूणिमा देखल देखे तोरे रूप-
पुरुब से उगेले पक्षिम गेले डूब...
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
impact : विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते थे, सुनवाई नहीं हो रही थी, अब पेंशन मिलने लगा है, सभी को धन्यवाद-
ग्राम-कड़चोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती बता रही हैं| उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद अब उन्हें विधवा पेंशन मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई|
