स्वास्थ्य स्वर : कद या लम्बाई बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी लम्बाई बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | अस्वगंधा की जड़ 250 ग्राम, काला तिल 250 ग्राम, करील अर्थात बांस के नये पौधे जो मुलायम होते हैं| उसे सब्जी के लिये भी उपयोग में लाया जाता है| 250 ग्राम लेना है| मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ़ कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें | बच्चो को आधा-आधा चम्मच और बड़ो को एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार दूध के साथ सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है | लगातार 3 माह तक इसका सेवन कर सकते हैं| दवा का सेवन करने से पहले 3 दिन तक हल्का जुलाब लेकर पेट साफ कर लें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नियमित व्यायाम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता-

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल अपने साथी अभिकलाल के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा–
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा दिशा–
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा–
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा–
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: BASANTLAL CG POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति को बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | बादाम की गिरी 100 ग्राम, सौंफ 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें | एक-एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| संतुलित भोजन करें | पर्याप्त पानी का सेवन करें| 6 से 8 घंटे नीद लें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कौन लगावे माता आमा अमली दाई...भजन-

ग्रामसुरसा जिराक, पोस्ट, थाना-बरती काला, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय आयाम एक भजन सुना रहे हैं :
कौन लगावे माता आमा अमली दाई-
आमा अमली गे-
कावन लगावे जोड़ा नीम हो दाई-
जय सेवा लागों दीदी कावन लगावे जोड़ा नीम हो दाई-
बैगा लगावे माता आमा अमली दाई-
आमा अमली रे...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER

करबो गा करबो गा सीजीनेट के काम ला करबो गा...गीत-

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
करबो गा करबो गा सीजीनेट के काम ला करबो गा-
हेमसिंह, मिथलेश मानिकपुरी पत्रकारिता ला आगे बढाबो गा-
9 4 19 के भईया नवा काम शुरू होवत है-
करबो गा करबो गा सीजीनेट के काम ला करबो गा...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »