हर साल राईटर शुल्क मिलाता था, लेकिन इस बार नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-धुमा, पोस्ट-बगहूँ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे हैं| उन्होंने हाल ही में 10वी कक्षा का परीक्षा दिया है| वे नेत्रहीन हैं| जिसके कारण परीक्षा में उन्हें राईटर लगाना पड़ता है| जिसका शुल्क उन्हें देना होता है| जो शासन द्वारा दिया जाता है| लेकिन इस बार उनको राईटर शुल्क नहीं मिला है| जिसके लिये उन्होंने सी.एम हेल्पलाईन में शिकायत (शिकायत नंबर@8216972) किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : संपर्क नंबर@9098148101.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL MP PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
मन भज लो सीता राम, उमरिया रह गई थोड़ी...भजन गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मन भज लो सीता राम, उमरिया रह गई थोड़ी-
मन भज लो सीता राम, उमरिया रह गई थोड़ी-
तुम अवधपुरी लो जईयो, श्री रामा जी से कहियो-
लगा दो बेडा पार उमरिया रह गई थोड़ी-
मन भज लो सीता राम, उमरिया रह गई थोड़ी...
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल...भजन गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी के साथी राम कावडे के साथ एक भजन गीत सुना रहे हैं :
झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल-
झूला झुला रहे माँ-
कोन बन तोरे झूला डरे हैं-
काहे के तोरे झूला बनो है-
काहे के लागे डोर,झूला झुला रहे माँ-
कजनी बन तोरे झुला डरे हैं-
चंदन के तोरे झूला बनो है, रेशम लगे डोर...
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा-
यू ही गुजर जायेगा घबराना कैसा-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा-
सागर के सीने से लाये है जब मोती-
रेट निकल जायें घबराना कैसा-
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
केसो मलोकी गोसो कवरे...बंगाली भक्ति गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) अशोक कुमार भाली एक बंगाली भक्ति गीत सुना रहे हैं :
केसो मलोकी गोसो कवरे-
भवार भोरे थपवा लोको रे-
पंसुवारी दिये तो मै घोरे एने ती-
येसु मलोती घोसो घोरे...
