स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीता के बीजो को सुखाकर, पीसकर, चूर्ण बना लें| पपीते के जड़ की छाल का पाउडर बना कर रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| लगातार 21 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं| कैल्सियम वाली चीजों का प्रयोग न करें| बच्चे इसका प्रयोग न करें| पानी का पर्याप्त सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात या जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात या जोड़ो में दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | लौकी का रस एक गिलास, काली मिर्च पाउडर 3 चुटकी, भुनी हुई अजवाईन एक चम्मच सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद सभी को लौकी के रस में मिलाकर सुबह नास्ते के समय और रात में सोने से पहले सेवन करें | लाभ हो सकता है| गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्ड से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | पिस्ता 2 नग, मूगफली के दाना भुनी हुई 10 नग , काजू 2 नग, छोहारा 2 नग, सभी को साफ़ कर एक गिलास दूध में उबालें और गुनगुना रहने पर उपयोग करें| इसका उपयोग रात को सोने से पहले करें| दूध का उपयोग उतना ही करें| जितना पचा सकें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय ब्लड प्रेशर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | जिनको इस तरफ की समस्या हो| कहुआ को उबालकर उसके पानी को पियें | इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया जा सकता है| ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने के कई कारण होते हैं| जैसे खून का गाढ़ा होना या थक्के जमाना, दूसरा गैस बनाना, मल सही से न होना| मानसिक टेंसन आदि| कारणों को जानकर हम इसका इलाज कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: May 01, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर : घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| यदि युवा अवस्था में मेथी दाना का उपयोग किया जाये तो वृद्धावस्था में घुटनों के दर्द से बचा जा सकता है| सुबह एक चम्मच मेथी दाने का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है| जो इस समस्या से पीड़ित हैं| वे लाभ ले सकते हैं| भोजन के साथ खीरा खाने से भी लाभ होता है| कच्चे आलू का पेस्ट घुटने में लगाकर मलने से, आरंड और मेहंदी के पत्तो को पीस कर घुटने में मलने से और सुबह खाली पेट अखरोट खाने से भी आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.

Posted on: May 01, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »