Bultoo (Bluetooth) Radio from Chhattisgarh: 14th April 2019...

Today Raju Rana are presenting Bultoo Radio Program in Hindi languages of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: BULTOO RADIO CG RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

बाबा साहब की संतान, श्रृष्टि का वरदान है चमार...कविता-

कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं :
मै भी चमार-
बाबा साहब की संतान, श्रृष्टि का वरदान है चमार-
लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी, वतन की शान है चमार-
जालिमों का नाशक, संघर्ष की पहचान है चमार-
अँधेरे में प्रकाश, गुणों की खान है चमार...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घुमन, विकासखण्ड-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बंसीलाल, नवलेश कुमार कोल, मोहनलाल गोंड, शंकरलाल कोल और रामकली कोल बता रहे हैं| गांव की आबादी लगभग 300 है| गांव घने जंगलो के बीच बसा है| वहां पर बिजली और रोड नहीं है | स्कूल बंद हो चुका है| किसी को आवास नहीं मिला है| वर्तमान में गांव में पानी की बड़ी समस्या है| गांव में दो हैण्डपंप है| एक काफी दिनों से बंद पड़ा है| दूसरे को लोग बनवाकर कर काम चला रहे हैं| जो पर्याप्त नहीं है| निवासी 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| गांव की स्थिती बहुत खराब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@7587979100, कमिश्नर@7587965200. मोहनलाल कोल@7389659391.

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

ऊपर पहाड़ नीचे कंकर हे शिव गुरु...शिव भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं :
ऊपर पहाड़ नीचे कंकर हे शिव गुरु-
कैसे करी तोर पूजा-
जलवा चढ़ावे तो बड़ा दर लागे-
जलवा बा मछली के जूठा है शिव गुरु-
कैसे करी तोर पूजा-
फुलवा चढ़ाये तो बड़ा डर लागे-
फुलवा बा मखियां की जूठा है शिव गुरु...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनी में लू से बचने के घरेलू नुस्खा -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी लू से बचने का घरेलू नुश्खा बता रहे हैं | बहार निकलने से पहले अच्छे से पानी पीकर निकले| जेब में एक छोटी प्याज रखना चाहिये | इससे प्याज शरीर के संपर्क में रहता है| जिससे तापमान कम होता है| सर पर टोपी या गमछा लगाकर निकलें | धूप से आने के बाद गुड़ खाकर पानी पीने से लू नहीं लगती है, और शरीर में ठंडक आती है| कड़ी धुप से बचें| खाली पेट धूप में न जायें| मौसमी फल का उपयोग करें| तरल पदार्थ का सेवन करें| एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »