ऐ फौजी अपने वतन के जो दूर हैं घर आंगन से...गीत-

ग्राम-नवस्ता, पोस्ट-तनहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
ऐ फौजी अपने वतन के जो दूर हैं घर आंगन से-
खू इनका बहाकर देखो, क्या प्यार है इनको वतन से-
जवानों का खून का दामन है, कयामत का आलम है-
उस माँ से जाकर पूछो वो हालत कैसी होगी-
जब लास जवां बेटे की आँखों से देखो होगी-
वो कैसा होगा नजारा, कोई माँ की आँखों का तारा...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: ARADHANA VERMA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

लोग अकेले में डरते हैं, पर मुझे भीड़ भाड़ से डर लगता है...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी अपने विचारो को कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं :
लोग अकेले में डरते हैं-
पर मुझे भीड़ भाड़ से डर लगता है-
सैतानी भी भीड़ भाड़ में ही होती है-
एकांत तो संत महात्माओ का है-
एकांत में रहने से ईश्वर का भी ध्यान होता है-
इसीलिए तो संत गुरु एकांत में रहते हैं...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा, समस्या ला रिकॉडिंग कराबो...सीजीनेट गीत-

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा-
समस्या ला रिकॉडिंग कराबो-
रिकॉडिंग कराबो, समस्या ला बताबो-
हमार टोला मा-
हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा-
सीजीनेट के नंबर सुख दुःख के आधार है...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG JAGDALPUR KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला...गीत-

ग्राम-पटेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गया सिंह पावले एक गीत सुना रहे हैं :
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला-
जान देहे हमला मान देहे, शहीद होगे गा-
कबरा घोडा वाला-
वीर नारायण छत्तीसगढ़ के सोना काने वाला-
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला-
जान देहे हमला मान देहे, शहीद होगे गा...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAYA SINGH PAVALE SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर या डायबटीज बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर या डायबटीज बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | कडुआ मुनगा की पत्ती 300 ग्राम, बन जीरा 300 ग्राम, पुटज की छाल 300 ग्राम, जामुन की गुठली 300 ग्राम, गुडमार की पत्ती 300 ग्राम सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से एक घंटे पहले दिन में दो बार सेवन करने से शुगर कंट्रोल हो सकता है| मीठी चीजों से बचें| चावल आलू का प्रयोग कम करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »