स्वास्थ्य स्वर : लकवा बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल लकवा बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जावसीर को 2 से 4 ग्राम, दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, जावासीर लकवे की प्रथम स्थिती की दवा है, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

ककईया गाँथ दे टेढ़ा घसिया...डोमकच गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
लोक लोकड़ी लोकोड़ खोरसा-
ककईया गाँथ दे टेढ़ा घसिया-
बिहाने देबो अमठ पसिया लोकड़ी-
उधम झुरी उधम झुरी कौंवा लोर झुरी-
हम केला देबेच करिहा, जाय बड़ा दूरी-
छानी में आ है नान नान लौकी-
ओ लौकी ला कौन टोरे नान नान लौकी...

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लुई ब्रेल के जन्म दिन पर संदेश...

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कुमार साहू लुई ब्रेल के जन्म दिन पर संदेश दे रहे हैं, लुई ब्रेल ने ऐसे लिपि का अविष्कार किया, जिसके मदद से अब दृष्टिबाधित भी सामान्य लोगो की तरह पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकते हैं|
तुफानो से जो टकराता है उसे हिमालय कहते हैं-
अंधेरो से रास्ता निकाले उसे लुई ब्रेल कहते हैं...

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG CHANPA RAVINDRA KUMAR SAHU SONG VICTIMS REGISTER

NRC और CAA के विरोध में रैली और धरना प्रदर्शन-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी और भागीरथ वर्मा बता रहे हैं आज रायपुर में नगर निगम से मोतीबाग तक NRC और CAA के विरोध में रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ के अलग – अलग जगह से लोग शामिल हुये, लगभग 3 हजार की संख्या में लोग शामिल हुये, इस कानून को काला कानून बताकर इसका विरोध किया गया, विरोध में मांग किया गया है कि इसको वापस लिया जाये, वापस नहीं होने पर वे इसका विरोध करते रहेंगे|

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG HD GANDHI NEWS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ऐ भगत सिंह तू जिंदा है...गीत-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अवंतिका शर्मा एक गीत सुना रही हैं:
ऐ भगत सिंह तू जिंदा है, हर एक लहू के कतरे में-
हर एक लहू के कतरे में, इंकलाब के नारे में-
ऐ भगत सिंह तू जिंदा है, हर एक लहू के कतरे में-
तूने तो तभ ही बोला था यह आज़ादी नहीं यह धोखा है-
यह पूरी मुक्ति नहीं है यारो, यह गोरो के संग समझौता है-
इस झूटे जश्न की रौनक में, फंसे हुए किसानो में, रोये हुए जवानों में-
ऐ भगत सिंह तू जिंदा है...

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »