2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है मुआवजा नही मिला...मदद करें
ग्राम-बड़े कुरुषनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव ( छत्तीसगढ़ ) से मनकर बघेल बता रहे हैं कि 2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है, उनके खेत के ऊपर तरफ पुलिया है जो टूट गया है| टूट जाने के वजह से पानी तेज बहाव के कारण उनके खेत खेती करने लायक नही है, पूरे नाले में परिवर्तन हो गया है, अत वे इससे परेशान है आज तक उन्हें प्रशासन के तरफ से कोई भी सहयोग राशि नही मिली है, जबकि इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को दिया लेकिन अब तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी मदद की मांग कर रहे हैं, दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@6261305081, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर@8103481510. (161973) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: DEM ISSUE SONG VICTIMS REGISTER
बागे बगीचा दिखे ला हरियर...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
बागे बगीचा दिखे ला हरियर दुर्ग वाला नही दिखे बदे हंव नरियर-
मोर झुन तरी गेंदा फुल गे आकाश मा निच्टके घड़ी नरवा मा आगोर लेबे न-
चंडी के मुंदरी किनारी कर ले, मैहा रहिथों दुरूग मा चिन्हारी कर ले-
पीपर पाना डोलत नइ हे, का होगे टुरी ला बोलत नइ हे-
नवा सड़किया रेंगे ला मैना, चार दिन के अवईया लगाए महीना – पांच के लगैया पच्चिईस लगी जाय, बिना लेजे नही छोड़ों पुलिश लगी जाय...
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
का तै मोला मोहनी डाल दिए गेंदा फूल...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
का तै मोला मोहनी डाल दिए गेंदा फूल-
रुपे के रुख्वा मा चढ़ी-चढ़ी तैहा-
मोर मन के मधुरस ला झार दिहे न-
गुघ्वा पाना क्स करुहा करेला-
भूंज डारे तेला बघार दिहे न-
तोर होगे आती और मोर होगे जाती-
चलते-चलत आंखी मार दिहे न... (161976) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता
ग्राम पंचायत -पोम्हर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पूनम, जेंती कोर्राम एक कविता सुना रहे है-
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना-
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना... (162061) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
लगभग पांच महीनो से विधवा पेंसन नही मिल रहा है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से गागरी बता रहे हैं कि उन्हें पहले विधवा पेंसन मिलता था लेकिन अभी पांच महीने से पेंसन नही मिल रहा है| जिससे उन्हें परेशानी हो रही है| इसके लिए वे सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिए ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें | सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@9407993586. (162577) MS
