जहाँ नेटवर्क नहीं है गाड़ी नहीं जा पाती है वहां लोग सरकारी सुविधा से वंचित रह जाते हैं-

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती है, अभी सरकार उज्ज्वला योजना अंतर्गत लोगो को गैस दे रही है इसके लिये ऑनलाइन पर्ची कटाना होता है तो ये नहीं हो पायेगा क्यों कि लोग उस जगह तक नहीं जा पा रहे हैं, एसी समस्या आदिवासी इलाको में लॉक डाउन के कारण है : भारती@9421796504.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हम 60 मज़दूर भूखे प्यासे सूरत में फंसे हैं कृपया हमें घर पहुँचाने का कुछ बंदोबस्त किया जाए...

मैं विजय बहादुर यादव बोल रहा हूँ | ग्राम फुलमजरा पोस्ट कोनी, जिला रीवा मध्यप्रदेश | मैं गुजरात में रहता हूँ जिला सूरत | कम से कम 50-60 लोग काम करते हैं डाइंग और प्रिंटिंग में | यहां पगार नहीं मिल रहा, आदमी भूखा प्यासा पड़ा है | बाहर निकलो तो पुलिस वाले मारते हैं | मोदी जी ने लॉकडाउन किया अच्छा किया पर गरीब तो मर रहा है | हम लोग कमाएंगे नहीं तो खाएंगे क्या? हम मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करते हैं कि वे हम लोगों को घर वापस पहुँचाने का कुछ बंदोबस्त करें | अभी कोई लोग कुछ पूड़ी दे देते हैं तो खा लेते हैं दूसरे टाइम भूखे ही रहते हैं | घर में भी हमारी आय की कोई व्यवस्था नहीं है पर देखेंगे वहां कुछ व्यवस्था करेंगे | यादव@9558033040

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUJARAT MP REWA SURAT

लॉक डाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें...

ग्राम-अतरेला, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमला प्रसाद यादव संदेश दे रहे हैं, आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे में हम अपने कर्तव्य को निभायें, इस महामारी से बचने के लिये जो लॉक डाउन किया गया है उसका पालन करें, जिले के कलेक्टर महोदय ने सूचना जारी किया है दूध और दवा की दुकान को छोड़कर पूरा लॉक डाउन आज से है, वे सभी को संदेश दे रहे हैं इस महामारी से लड़ने के लिये सभी कंधे से कंधा मिलाकर चलें, सरकार इसके लिये मदद कर रही है अधकारी लगे हैं इसलिये हमारा दायित्व है कि हम इसमे अपना पूरा सहयोग करें|

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: AWARENESS CORONA KAMALA PRASAD YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Hindi : 8th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं यस और कीर्ति साहू| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER YASH

अच्छा खाना नहीं मिलता है, कीड़े होते हैं स्वच्छ खाना दिलाने में मदद करें-

बागनदी फारेस्ट कैंप, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से प्रकाश यादव और शंकर यादव बता रहे हैं कि वे झारखण्ड राज्य के गिरीह्डी जिले के निवासी हैं वे अपने घर जा रहे थे लेकिन उस वक्त देश में लॉक लग गया जिसके कारण उन्हें वहां पर रुकना पड़ा| उनका कहना है रहने की जगह है लेकिन जो खाना मिल रहा है वह ठीक नहीं है नमक नीबू, बेसन डालकर दे देते हैं, उसमे कीड़े रहते हैं अच्छा खाना नहीं रहता है नास्ता नहीं देते हैं, 10 दिन में एक बार दाल मिला है, जिससे वे परेशान हो गये हैं इससे बीमार पड़ सकते हैं इसलिये उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया है और वे अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर स्वच्छ भोजन दिलाने में मदद करें: प्रकाश यादव@6303230752, शंकर यादव@9959493672.

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: CG CORONA FOOD PRAKASH YADAV PROBLEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »